Imran Khan, aamir khan nephew imran khan, imran khan takes dig at a listers salary, ranbir kapoor, ranveer singh, shahid kapoor, imran khan last film, इमरान खान, आमिर खान के भतीजे ने ए लिस्टर्स की फीस पर उठाए सवाल, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर
Last Updated:
इमरान खान ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर जैसे ए-लिस्टर्स की फीस पर सवाल उठाए हैं. फिल्म के प्रोडक्शन कॉस्ट और आसमान छूते बजट के बारे में बात करते हुए आमिर खान के भांजे कहते हैं कि मेकर्स एक एक्टर पर अंधाधुन पैसे लुटाते और वहीं दूसरे को कुछ नहीं मिलता है.
इमरान खाननई दिल्ली. आमिर खान के भांजे इमरान खान को ऑडियंस के बीच असल पहचान उनकी रोमांटिक फिल्म जाने तू या जाने ना से मिली थी. इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा के साथ इमरान खान के अभिनय को काफी पसंद किया गया था. चॉकलेटी बॉय बन दर्शकों के दिलों पर छाने वाले इमरान खान ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और गुमनामी के अंधेरे में खोते चले गए. इन दिनों आमिर खान के भांजे अपने इंटरव्यू के चलते खबरों में बने हुए हैं. इमरान खाने अपने हालिया बयान में पे गैप पर बात करते हुए बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स की फीस पर सवाल खड़े किए हैं.
इमरान खान का कहना है कि आज अगर फिल्मों का पे स्केल देखें, तो किसी एक्टर पर मेकर्स आंखें मुंद कर पैसे बहाते हैं. वहीं दूसरे को नाम भर की फीस मिलती है. वो कहते हैं कि ए लिस्टर्स एक्टर्स की फीस की वजह से फिल्मों का बजट आसमान छू रहा है. मेकर्स के अधिकतर पैसे इन स्टार्स की फीस चुकाने में ही चले जाते और प्रोडक्शन के कामकाज के लिए चिल्लर के समान पैसे बचते हैं.
इमरान खान ने ए-लिस्टर्स की फीस पर उठाए सवाल
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर जैसे टॉप एक्टर्स की फीस पर चर्चा करते हुए इमरान खान कहते हैं कि फिल्म का बजट देखो और फिर आप सिर्फ टॉप एक्टर्स की फीस देखो तो इस बात का कोई तुक नहीं बनता है. किसी एक एक्टर पर तिजोरी खोलकर पैसे लुटाने का क्या मतलब है. इमरान कहते हैं कि अगर इन एक्टर्स की फीस देखें तो कोई भी किसी भी फिल्म में 30 करोड़ रुपए से कम नहीं कमाता है. अगर कोई ए लिस्टर इससे कम सैलरी ले रहा है तो वो हैरान करने वाली बात होगी.
इमरान खान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म को बताया गलती
अपने फिल्मी करियर पर भी रोशनी डालते हुए एक्टर ने कहा कि उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मंडोला के लिए हां तो कर दी थी, लेकिन वो फिल्म को लेकर विशाल का विजन समझ नहीं पा रहे थे. शूटिंग के दौरान उन्हें अकेला महसूस होता था. वो कहते हैं कि वो इस फिल्म के लिए सही चॉइस नहीं थे. वो इस फिल्म को एक तरीके से गलती मानते हैं.
कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद आमिर खान के भांजे ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. उसके बाद उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया. एक्टर अपने रिलेशनशिप और तलाक को लेकर भी खबरों में रहे हैं.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें