Fan misbehaves with Hardik Pandya: मुंबई में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ एक फैन ने बदतमीजी की.

Share to your loved once


Last Updated:

Hardik Pandya fan misbehaves: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों ब्रेक पर हैं. हाल ही में हार्दिक मुंबई में थे. यहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा थी. उसी दौरान एक फैन ने उनके साथ बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी.

भाड़ में जा… सारी हदें पार कर दी, हार्दिक पंड्या के साथ बदतमीजी पर उतरा फैनहार्दिक पंड्या के साथ फैंस ने की बदतमीजी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के स्वैग का हर कोई दीवाना है. जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण हार्दिक जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है. ऐसा ही कुछ हाल ही में मुंबई में हुआ. हार्दिक मुंबई में किसी रेस्त्रां से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेने लगे, लेकिन हार्दिक जल्दी में थे तो कुछ के साथ फोटो खिंचवाने के बाद वह अपनी कार में बैठने चल गए. इसी दौरान एक फैन ने हार्दिक के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी.

सेल्फी नहीं मिलने से निराश फैन ने हार्दिक को कहा, ‘भाड़ में जा’, हालांकि, उस फैन का चेहरा कैमरे में नजर नहीं आया, लेकिन जिस तरह से उस फैन ने हार्दिक के साथ बदतमीजी की वह बिल्कुल भी सही नहीं है. हार्दिक के साथ हुए इस घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हार्दिक पंड्या ने नहीं किया रिएक्ट

हार्दिक के साथ मुंबई में जो बदतमीजी हुई उस पर भारतीय क्रिकेटर ने संयम से काम लिया. हार्दिक बदतमीजी करने वाले फैन को इग्नोर करते हुए अपनी कार में बैठ गए और कुछ भी रिएक्ट नहीं किया. ऐसा पहली बार नहीं है जब फैन ने हार्दिक के साथ मिसविहेव किया है. गुजरात टाइंट्स से मुंबई इंडियंस में जब उनकी वापसी हुई थी, उस समय में भी फैंस ने हार्दिक के साथ सारी हदें पार कर दी थी. स्टेडियम में हूटिंग के साथ-साथ ऑफ फील्ड भी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ था, लेकिन हार्दिक ने हमेशा सयंम दिखाया है.

टी20 विश्व कप की तैयारी में हैं हार्दिक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ विश्व कप की तैयारी में हैं. टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है और हार्दिक स्क्वाड में मुख्य ऑलराउंडर हैं. न्यूजीलैंड के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज जनवरी में खेला जाएगा, जबकि टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

भाड़ में जा… सारी हदें पार कर दी, हार्दिक पंड्या के साथ बदतमीजी पर उतरा फैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP