‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जोर, तोड़ा ‘कल्कि 2898 एडी’ का रिकॉर्ड, अकूत कमाई पर फिल्म का हुआ कब्जा
Last Updated:
Dhurandhar Box Office Collection Day 23: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 23वें दिन भी इस फिल्म ने अपनी शानदार रफ्तार बरकरार रखी है और कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में 660 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस जबरदस्त आंकड़े के साथ ही प्रभास की मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 एडी के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
700 करोड़ क्लब से कुछ ही दूर है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’.नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 23वें दिन भी इस फिल्म का जलवा कायम है और यह हर दिन कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रणवीर सिंह का पावर-पैक परफॉर्मेंस और फिल्म का बेहतरीन विजुअल ट्रीट दर्शकों को बार-बार सिनेमाघरों तक खींच रहा है. स्पाई थ्रिलर फिल्म अब तेजी से 700 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
668 करोड़ बटोर चुकी है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त कमाई के साथ ही अब तक की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ का कलेक्शन किया. 22वें दिन 15 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भारत में 23वें दिन फिल्म ने 20.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अब तक यह फिल्म कुल 668 करोड़ बटोर चुकी है.
‘कल्कि 2898 एडी’ का तोड़ दिया रिकॉर्ड
शनिवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 37.21 प्रतिशत रही. सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने ‘कल्कि 2898 AD’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 646.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अपनी इस रिकॉर्ड तोड़ सफलता के साथ ही ‘धुरंधर’ ने न केवल खुद को 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के नए मानक भी तय कर दिए हैं.
साल 2026 में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
बताते चलें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आते हैं. सारा अर्जुन, नवीन कौशिक और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं. इसकी कहानी आदित्य धर ने ही लिखी है और साथ ही को प्रोड्यूस भी किया है. अब धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगा.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें