Matthew Short shines in BBL play for CSK in IPL 2026: आईपीएल 2026 लिए हुए ऑक्शन में सीएसके ने मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़ में खरीदा. मैथ्यू शॉर्ट इस समय बीबीएल में कमाल कर रहे हैं.
Last Updated:
Matthew Short IPL 2026: बिग बैश लीग 2025-26 में एडिलेड स्ट्राइकर के कप्तान मैथ्यू शॉर्ट अपने दमदार प्रदर्शन से धूम मचा रहे हैं. ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में शॉर्ट ने बल्लेबाजी में अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं, शॉर्ट ने फील्डिंग में भी बेहतरीन खेल दिखाया.
मैथ्यू शॉर्ट ने बिग बैश लीग में किया धमाकानई दिल्ली: 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स को एक हीरा खिलाड़ी हाथ लग गया है. इस खिलाड़ी का नाम है मैथ्यू शॉर्ट. मैथ्यू शॉर्ट को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ की रकम पर खरीदा है. शॉर्ट फिलहाल बिग बैश लीग 2025-26 में एडिलेड स्ट्राइकर के लिए खेल रहे हैं. मैथ्यू शॉर्ट इस टीम के कप्तान भी हैं. लीग के 13वें मैच में मैथ्यू शॉर्ट अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से छा गए. शॉर्ट ने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में एडिलेड के लिए ओपनिंग करते हुए 39 गेंद में 63 रनों की तूफानी पारी खेली.
अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए. बल्लेबाजी से पहले मैथ्यू शॉर्ट ने गेंदबाजी में अपनी टीम के लिए कहर बरपाया. शॉर्ट ने मैच में एडिलेड के लिए बॉलिंग में 3 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट भी लिए. वहीं फील्डिंग में उन्होंने एक बेहतरीन कैच भी लपका. लीग में शॉर्ट ने अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए. यही कारण है कि सीएसके के फैंस अभी से मैथ्यू शॉर्ट को लेकर उत्साहित हो रहे हैं.
मैच नहीं जीत पाई मैथ्यू शॉर्ट की टीम
हालांकि, मैथ्यू शॉर्ट ने एडिलेड स्ट्राइकर के लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच में उनकी टीम 7 रन से हार गई. मुकाबले में ब्रिस्बेन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था. ब्रिस्बेन की तरफ से मैक्स ब्रायंट ने 32 गेंद में धुआंधार 63 रनों की पारी खेली थी.
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड के लिए मैथ्यू शॉर्ट और क्रिस लिन ने धमाकेदार शुरुआत की थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज रनों की गति को बरकरार नहीं रख पाए. अंतिम ओवर में एडिलेड को जीत के लिए 10 की जरूरत थी और उसके पास सिर्फ 1 विकेट बचे हुए थे, लेकिन ब्रिस्बेन की तरफ से 21 साल के डेब्यूडेंट थॉमस बाल्किन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आखिरी विकेट लेकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. आखिरी ओवर में थॉमस ने सिर्फ 2 रन खर्च किए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें