Saharanpur News : सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हादसा, 4 जवान जख्मी, 2 की हालत गंभीर

Share to your loved once


Last Updated:

Army firing range accident Saharanpur : सेना की फायरिंग रेंज में नियमित अभ्यास चल रहा था, तभी अचानक हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया. इस हादसे की चपेट में आए चार जवान घायल हो गए. डॉक्टरों ने दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जख्मी जवानों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में अतिरिक्त चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था की गई है.

सहारनपुर में सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा, 4 जवान जख्मी, 2 की हालत गंभीरघायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

सहारनपुर. यूपी के सहारनपुर में मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. थाना मिर्जापुर क्षेत्र स्थित सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घायल जवानों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया. कहा जा रहा है कि सेना की फायरिंग रेंज में नियमित अभ्यास चल रहा था. इसी दौरान अचानक हुए हादसे में चार जवान चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रशासन अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया. बेहट सीएचसी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. चिकित्सकों ने दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. दो अन्य जवानों का उपचार बेहट सीएचसी में ही चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया. अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था की गई ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके.

क्या बोले सेना के अफसर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि यह हादसा प्रशिक्षण के दौरान हुआ बताया जा रहा है. सेना के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. मामले की विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सहारनपुर में सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा, 4 जवान जख्मी, 2 की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP