झांसी नगर निगम ने इन जगहों पर ठंढ से बचने के लिए बनाए शेल्टर होम, रुकने वालों को मिल रही रजाई के साथ ये व्यवस्था
Last Updated:
Jhansi winter stay news: झांसी के बस अड्डे पर बने शेल्टर होम में रात बिताने के लिए निशुल्क दिए जा रहे हैं बेड रजाई गद्दे और कंबल, जरूरत पड़ने पर यात्रियों के लिए गर्म खाना बनाने के भी साधन है इस शेल्टर होम में उपलब्ध. प्रचंड ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा और लोगों के लिए रात को काटपाना काफी जोखिम भरा होता है.
झांसीः बुंदेलखंड में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. घने कोहरे की मोटी परत के अलावा शीत लहर ने भी लोगों की मुश्किलों को बढ़ाकर रखा हुआ है. बुंदेलखंड की भौगोलिक स्थिति पत्थर की ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से घिरी हुई है. ऐसे में यहां गर्मी भी अधिक पड़ती है और सर्दी भी काफी अधिक प्रकोप देखने को मिलता है. घने कोहरे के प्रकोप के चलते जब ट्रेने कई-कई घंटे की देरी से चलती.
साथ ही घने कोहरे के चलते जीरो विजबिलिटी हो जाने से बसों का सफर भी काफी जोखिम भरा हो जाता है. इसको देखते हुए यात्रियों के पास रात गुजारने के लिए जहां है वही रुकना मजबूरी हो जाता है. प्रचंड ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा और लोगों के लिए रात को काटपाना काफी जोखिम भरा होता है.
इन सात जगहों पर लगेगा शेल्टर होम
मुफ्त में मिल रही सुविधा
शेल्टर होम के केयरटेकर नवीन ने बताया कि यहां निशुल्क लोगों को रात बिताने के लिए शेल्टर दिया जाता है. इस शेल्टर होम में बेड के अलावा रजाई और जरूरत पड़ने पर कंबल दिए जाते हैं. जिन लोगों को इस शेल्टर होम में खाना बनाकर खाना होता है उनके लिए बर्तन और अन्य सामान भी दिया जाता है. यहां मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध है, साथ ही सुबह नहाने के लिए गर्म पानी का भी इंतजाम किया जाता है. शेल्टर होम रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक संचालित किया जाता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें