Match preview india women vs sri lanka women 4th t20i: सीरीज हो गई मुट्ठी में… टी20 में दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारत

Share to your loved once


Last Updated:

Match preview india women vs sri lanka women 4th t20i: भारत ने श्रीलंका के खिालफ टी20 सीरीज जीत ली है. पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय महिला टीम 3-0 से आगे है. दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच रविवार को तिरुवनंतपुरम शाम 7:00 बजे खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को भी जीतकर श्रीलंका पर अपना दबदबा बनाना चाहेगी.

सीरीज हो गई मुट्ठी में... टी20 में दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारतभारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें रविवार को टकराएंगी.

तिरुवनंतपुरम. भारतीय महिला टीम ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है. अब रविवार को श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी जीत की कोशिश करेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.  श्रीलंका की टीम उन्हें टक्कर नहीं दे पाई है. भारत सीरीज में 3-0 से आगे है. भारत ने तीनों मैचों में लक्ष्य का पीछा किया और किसी भी मैच में 14.4 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की, तीन से ज्यादा विकेट नहीं गंवाए और 129 रन से ज्यादा का लक्ष्य नहीं मिला. इस कामयाबी का बड़ा श्रेय भारतीय गेंदबाजों को जाता है. दीप्ति शर्मा ने दो मैचों में चार विकेट लिए हैं और रेणुका सिंह ने शुक्रवार को एक मैच में चार विकेट लिए.

टॉस भी भारत के पक्ष में रहा और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने तीनों बार टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, जिससे गेंदबाजों को कम ओस में गेंदबाजी करने का मौका मिला. भारतीय गेंदबाजों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज को 40 रन से ज्यादा नहीं बनाने दिया. भारत टीम में कई बदलाव आजमा रहा है. अरुंधति रेड्डी ने पहले दो मैच खेले, फिर रेणुका ने तीसरे मैच में उनकी जगह ली. रेणुका ने मैच के बाद कहा कि हम 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग संयोजन आजमा रहे हैं.

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें रविवार को टकराएंगी.

शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म दिखाई

हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद हम अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं और अपने तय मानकों को बनाए रखना चाहते हैं. भारतीय बल्लेबाजों ने भी गेंदबाजों का अच्छा साथ दिया. शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म दिखाई है. हालांकि स्मृति मंधाना अभी तक फॉर्म में नहीं लौटी हैं, उन्होंने तीन मैचों में 13.33 की औसत से 40 रन बनाए हैं.

मंधाना अब बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगी

मंधाना अब बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगी. देखना होगा कि क्या भारत इस मैच में युवा बल्लेबाज गुनालन कमलिनी और अनुभवी हरलीन देओल को मौका देता है. भारत ने अब तक बाकी सभी 13 खिलाड़ियों को मौका दिया है. श्रीलंका की टीम चमारी अटापट्टू की कप्तानी में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी और हर्षिता समरविक्रमा जैसी खिलाड़ी भी टीम में हैं, लेकिन कोई भी अच्छा नहीं खेल पाई है. अगर श्रीलंका को भारत को टक्कर देनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा खेलना होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

सीरीज हो गई मुट्ठी में… टी20 में दबदबा बरकरार रखने उतरेगा भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP