‘पहले और अब के बांग्लादेश में फर्क, हिंदूओं को वापस लाया जाए’, हिंदू दीपू की हत्या पर अभिजीत भट्टाचार्य की दो टूक
Last Updated:
Abhijeet Bhattacharya on Hindu Murder In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू दीपू चंद्र दास की हत्या से भारत में बवाल मचा हुआ है. हर आम औऱ खास बांग्लादेश की बर्बरता पर अपना क्रोध जता रहा है. इस कड़ी में बॉलीवुड सितारों का नाम भी जुड़ते जा रहा है. सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य कहते हैं कि पहले के बांग्लादेश और अब के बांग्लादेश में काफी फर्क है. हमें हिंदूओं को भारत वापस लाना चाहिए.
अभिजीत भट्टाचार्यनई दिल्ली. बांग्लादेश में पिछले हफ्ते 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोप में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बांग्लादेशियों ने इस्लाम धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए पहले दीपू की पब्लिक में बेरहमी से मारा-पीटा और फिर उसे पेड़ से लटकाकर जिंदा जला दिया. इस घटना ने आम से लेकर खास लोगों तक का दिल दहला दिया. बॉलीवुड सितारों ने सामने आकर इस जघ्न अपराध की निंदा की. काजल अग्रवाल, जाह्नवी कपूर, टोनी कक्कड़ के बाद अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया.
बीती रात को बांग्लादेश में सिंगर नागर बाउल जेम्स के कॉन्सर्ट में भी लोगों ने हुड़दंग मचाया और उन्हें परफॉर्म करने के लिए मंच तक नहीं पहुंचने नहीं दिया. इस पर बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य कहते हैं कि पहले के बांग्लादेश और अब के बांग्लादेश में काफी फर्क है. सिंगर ने पड़ोसी देश से सभी हिंदूओं को भारत वापस लाने की अपील की.
अभिजीत भट्टाचार्य का बांग्लादेश पर फूटा गुस्सा
अभिजीत कहते हैं कि भारत बांग्लादेश को जरूरत से ज्यादा महत्व दे रहा है. हमारे लिए वो मुल्क कुछ नहीं है. हमारे सामने उसकी कीमत महज एक भिखारी जैसी है. वो आगे कहते हैं, बांग्लादेश एक ऐसा देश है जो समय-समय पर अपना राष्ट्रपिता बदलता रहता है. पहले इनके राष्ट्रपिता पाकिस्तान के जिन्ना होते थे. फिर इनके राष्ट्रपिता मजबूर रहमान हुए और फिर ये लोग उनकी ही मूर्ति तोड़ने लगे. सिंगर आगे कहते हैं कि हमारे लिए बांग्लादेश भिखारी जैसा है.
अभिजीत ने बांग्लादेश को कहा भिखारी
सिंगर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहते हैं, ‘बांग्लादेशी हमारे लिए सिर्फ शरणार्थी हैं जिन्हें हमने अभी तक भगाया नहीं है. हमने बांग्लादेश के आर्टिस्ट को इतना प्रमोट किया. उन्हें बॉलीवुड में गाने के मौके दिए. उन सिंगर्स को भारत में कोई जानता नहीं था, लेकिन हमने उन्हें मौके दिए. बांग्लादेश एक ऐसा देश था जो हमें बहुत पसंद करता था, लेकिन पहले के बांग्लादेश और अब के बांग्लादेश में काफी फर्क है’.
सिंगर ने सेक्युलर लोगों को लगाई फटकार
इस मामले पर बॉलीवुड की चुप्पी पर अभिजीत भट्टाचार्य कहते हैं कि बॉलीवुड के सेक्युलर लोग संविधान का फायदा उठाते हैं. इन बॉलीवुड के लोगों को देश से कोई लेना-देना नहीं है. इगर इन्हें कमाना होगा तो ये बांग्लादेश जाएंगे और इन्हें ये भी नहीं पता कि गाजा में क्या हो रहा है. इनको गाजा की कहानी नहीं पता और ये बस बैग लेकर जाएंगे.
‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताते हुए बॉलीवुड की खामोशी पर सवाल उठाए. वो कहते हैं कि आखिर बॉलीवुड का जमीर कब जागेगा. उनकी आत्मा कब जागेगी और वो आखिरकार हिंदूओं के खिलाफ बर्बरता पर कब जाकर कुछ बोलेंगे. उन्होंने जाह्नवी कपूर के ट्वीट की तारीफ करते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने खूबसूरती से इस मामले में पोस्ट किया और वो खुश हैं कि आखिर कोई सेलिब्रेटी तो कुछ बोल रहा है.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें