Delhi Crime: बेटे को दवा लेने भेजा और पत्नी का घोंट दिया गला, फिर ट्रेन के आगे कूदकर पति ने दी जान
Last Updated:
दिल्ली के विवेक विहार में कुलवंत सिंह ने पत्नी मोहिंदर कौर की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर खुद ट्रेन के आगे आकर जान दे दी. (AI इमेज)नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में घरेलू कलह का एक दिल दहला देने वाला अंत सामने आया है. यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की. उसके बाद खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस दोहरी मौत की घटना ने कस्तूरबा नगर इलाके में सनसनी फैला दी है. जानते हैं पूरा मामला क्या है.
बकौल दिल्ली पुलिस, घटना 24 दिसंबर 2025 की है. पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल मिली कि कस्तूरबा नगर की झुग्गी नंबर 54 में एक महिला की हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने को हत्यारे के पड़ोसी ने आंखों देखा-देखा हाल बताया. पड़ोसी सतनाम ने फोन पर बताया कि उसकी भाभी उनके घर की छत पर मृत पड़ी है. उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं. उसका भाई कुलवंत फरार है. महिला की पहचान मोहिंदर कौर के रूप में हुई. घर के बाहर चारपाई पर मृत पड़ी थी. उसकी गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे और पास ही एक चुन्नी पड़ी थी, जिससे उसका गला घोंटा गया था.
बेटे ने बयां की आंखों देखी
मृतक दंपति के 20 वर्षीय बेटे शिव चरण ने पुलिस को बताया कि वह सिगरेट खरीदने के लिए घर से बाहर गया था. करीब 10 मिनट बाद जब वह लौटा, तो उसके पिता कुलवंत सिंह ने उसे रोका और कहा कि ‘मां बीमार है, जाकर दवा लेकर आओ.’ बेटे को पिता की बातों और हाव-भाव पर शक हुआ. जब उसने कमरे में घुसने की कोशिश की, तो कुलवंत ने उसे जोर से धक्का दिया और मौके से फरार हो गया. बेटे ने अंदर जाकर देखा तो मां की लाश बिस्तर पर पड़ी थी.
ट्रैक पर मिला पिता का शव
हत्या के बाद आरोपी कुलवंत सिंह सीधे रेलवे ट्रैक की ओर भागा. जब तक पुलिस, पड़ोसी और बेटा उसे ढूंढते हुए ट्रैक पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कुलवंत ने चलती ट्रेन से सिर टकराकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने उसे तुरंत जीटीबी (GTB) अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की कार्रवाई
विवेक विहार थाना पुलिस ने एफएसएल (FSL) और क्राइम टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला (FIR नंबर 661/2025) दर्ज कर लिया है. चूंकि मुख्य आरोपी की मौत हो चुकी है, इसलिए पुलिस अब जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें