विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम, सेलेनियम से भरपूर होता है मेथी का साग, सर्दियों में सेहत के लिए है रामबाण
Last Updated:
Fenugreek greens for health: मेथी का साग न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी जबरदस्त होता है मेथी के साग में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मैग्नीशियम मैगजीन सेलेनियम विटामिन ए वह विटामिन सी पाई जाती है. सर्दियों के मौसम में अगर आप डाइजेशन की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आप मेथी का साग का सेवन कर सकते हैं जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा.

सर्दियों के मौसम में मेथी के सांग की डिमांड बाजारों में बढ़ जाती है तराई क्षेत्र में किसान सर्दियों के मौसम में मेथी के सांग की खेती की करते हैं. जिस कारण किसानों को अच्छा खासा मुनाफा भी होता है. बाजारों में अगर मेथी के सांग की बात की जाए तो ₹60 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है और यह सांग हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.

मेथी का साग न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत के लिए भी जबरदस्त होता है. इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगजीन, सेलेनियम, विटामिन ए व विटामिन सी पाई जाती है. सर्दियों के मौसम में अगर आप डाइजेशन की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो आप मेथी का साग का सेवन कर सकते हैं जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा

मेथी का साग डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें अमीनों एसिड पाया जाता है जो कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी लाभदायक होता हैं अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान है तो आप मेथी का साग यह जूस का सेवन कर सकते हैं. वजन कम करने के लिए भी मेथी का साग काफी फायदेमंद होता है क्योंकि मेथी में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है जिस कारण भूख कम लगती है और वजन को नियंत्रित किया जा सकता है
Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों के मौसम में आप लोहे की कढ़ाई में मेथी का साग बना सकते हैं. साग बनाने के लिए मेथी के पत्ते को बारीक काट लीजिए . उसके बाद आप साफ पानी से धोकर 5 मिनट तक रख दें.आलू के छोटे छोटे टुकड़े कर लें. 5 लहसुन की कलियां कढ़ाही में तेल गरम करें .फिर इसमें लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूने फिर कटे हुए आलू के टुकड़े डालकर हल्का पका लें जब आलू कुछ पक जाए तो मेथी के पत्तों को डालकर मिलाएं.धीमी आंच पर ढककर पकने दें. उसके बाद स्वाद अनुसार नमक मिलाकर ढक दें.मेथी का साग तैयार है. इसे गर्मागर्म पराठें के साथ सर्व करें.

मेथी की पत्तियां हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं. आप मेथी की पत्तियों को ले लीजिए और उन पत्तियों को पीसकर अपने बालों पर लगा लीजिए जिससे बाल काले और घने चमकदार दिखाई देंगे. मेथी का सेवन करने से हमारी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं. क्योंकि मेथी में प्रोटीन पाई जाती है.