धनु राशि के लिए 27 दिसंबर 2025 का राशिफल पंडित शत्रुघ्न झा से जानें.
जमुई: 27 दिसंबर 2025 के दिन कई राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह के परिवर्तन आयेंगे. जमुई के ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है. इस दिन चंद्रमा और शनि की युति मीन राशि में हो रही है, जिससे शनि शशि योग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह योग ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना गया है, जो व्यक्ति को करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता दिलाता है.
चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. जबकि शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी के कारक हैं. उन्होंने बताया कि मीन राशि में दोनों ग्रहों की युति होने वाली है. इस से आध्यात्मिक झुकाव और सेवा भाव में वृद्धि होती है. इस योग के कारण धनु राशि के जातकों का लंबे समय से रुका हुआ काम पूर्ण हो जाएगा.
आर्थिक स्थिति में होने वाला है बड़ा सुधार
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ होने वाला है. उन्होंने बताया कि कारोबार में धन लाभ होगा और आपके आय के नए स्रोत बनेंगे. उन्होंने बताया कि घर के लिए उपयोगी वस्तुओं और सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है, जिससे जीवनस्तर में सुधार होगा. वहीं, कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी. अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है. रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि आज धन फंसने की आशंका बनी रहेगी.
आज के दिन पुराने दोस्तों से होगी मुलाकात
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. थकान, कमजोरी या छोटी-मोटी शारीरिक परेशानी हो सकती है. इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें. करियर के लिहाज से आज किसी से भी बड़ा लेन-देन करने से बचना बेहतर रहेगा.
लव लाइफ रहेगी रोमांटिक
हालांकि नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में आज रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए शुभ अंक 6 और शुभ रंग नारंगी रहेगा.