ठंड में बनाएं देवघर स्पेशल दालसग्गा…इस सुपरफूड को डालकर होती तैयार, नहीं भूलेंगे स्वाद, नाम है सोजीना की दाल – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Sojina Dal Recipe: एक जैसी दाल खा-खा कर बोर हो गए हैं तो ठंड के मौसम में सोजीना की दाल जरूर बनाइए. स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद, यह दाल घर के हर सदस्य को पसंद आती है. इस दाल की खास रेसिपी जानते हैं गृहणी रुद्रानी देवी से.

सहजन सेहत के लिए होता है फायदेमंद

सहजन के पत्ते न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. ग्रामीण इलाकों में यह पत्ता पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा रहा है और आज भी लोग इसके औषधीय गुणों के कारण इसका नियमित सेवन करते हैं.

ठंड के दिनों मे भी इसका सेवन करना चाहिए

ठंड के मौसम में सहजन के पत्तों का सेवन और भी लाभकारी माना जाता है. सर्दियों में जब शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है, तब सहजन का साग शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद करता है. इसके सेवन से सर्दी-खांसी, कमजोरी और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.

सहजन के पत्ते को दालसग्गा बना कर जरूर खाये

देवघर जिले में सहजन के पत्ते को बोलचाल की भाषा में सोजीना कहा जाता है. यहां इसे दाल के साथ मिलाकर खास अंदाज में बनाया जाता है, जिसे स्थानीय लोग दलसग्गा के नाम से जानते हैं. यह व्यंजन स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है, जिसे घर के सभी सदस्य बड़े चाव से खाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दलसग्गा बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत होती है

अगर आप भी अपने घर में सोजीना की दाल बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. गृहणी रुद्रानी देवी बताती हैं कि इसमें मुख्य रूप से दाल, सहजन का पत्ता, टमाटर, प्याज, लहसुन, जीरा, नमक, तेल, लाल मिर्च और हल्दी का उपयोग किया जाता है. साधारण सामग्री में बनने वाली यह रेसिपी बेहद खास होती है.

सबसे पहले सहजन के पत्तों को साफ कर ले

सबसे पहले सहजन के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और डंठल हटा कर पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद दाल को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें. दाल में हल्दी, नमक और कटे हुए टमाटर डालकर एक से दो सीटी तक पका लें.

तेल मे सहजन के पत्तों को भुने

दाल पक जाने के बाद गैस बंद कर दें. अब दूसरी ओर एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें लहसुन, लाल मिर्च और थोड़ा सा नमक डालें. इसके बाद कटे हुए सहजन के पत्ते डालकर मध्यम आंच पर 5 से 10 मिनट तक भूनें.

सहजन के पत्तों को तबतक भुने जबतक इसका कच्चापन गायब ना हो जाये

सहजन के पत्तों को तब तक भूनें जब तक उनका कच्चापन खत्म न हो जाए और हरापन हल्का सा बदल न जाए. इसके बाद इस भुने हुए साग को पकाई हुई दाल में मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ी देर उबाल लें, ताकि स्वाद आपस में घुल जाए.

फिर एक करचूल मे तेल डालकर दाल मे छोखा लगाए

अंत में तेल गर्म कर उसमें जीरा और लहसुन डालकर तड़का तैयार करें और इसे दाल के ऊपर डाल दें. कुछ ही देर में आपकी पौष्टिक और स्वादिष्ट सहजन की दाल तैयार हो जाएगी. देवघर में इसे दलसग्गा कहा जाता है, जो ठंड के मौसम में सेहत और स्वाद दोनों का खजाना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में बनाएं देवघर स्पेशल दालसग्गा…इस सुपरफूड को डालकर होती तैयार, रेसिपी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP