Today Weather Forecast| IMD Weather Forecast| Coldwave Alert| IMD FOG Red Alert In Uttar Pradesh| आज का मौसम: UP में कोहरे से हाहाकार, बिहार में मचा कोहराम, शीतलहर से ठिठुर रहे दिल्ली पंजाब, IMD का रेड अलर्ट

Share to your loved once


IMD Weather Report Today: मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल लिया है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. कोहरे की मार पूरा उत्तर भारत झेल रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेन सेवा भी काफी प्रभावित हुई है. वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज भयानक कोहरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में कोहरे का रेड अलर्ट तो बिहार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, देश के अन्य हिस्सों नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा, उत्तराखंड और बंगाल के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बढ़ते ठंड और कोहरे के साथ दिल्ली में एक्यूआई एक बार फिर से बढ़ने लगा है. दिल्ली में शनिवार को सवेरे कई स्टेशनों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के दिल्ली-एनसीआर न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों से 10 डिग्री से कम दर्ज किया. दिल्ली लगातार कड़ाके की ठंड से जूझ रही है. गुरुवार से ही न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास लगभग 7 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पारा गिरने की संभावना है और शीतलहर भी चल कती है. वहीं, दिन के समय साफ आसमान की वजह से धूप की वजह से सर्दी का असर कम हो जा रहा है. हालांकि, लगातार दूसरे दिन साफ सुबह होने के बाद आज दिल्ली में सुबह के समय घने कोहरे देखने को मिले. दिल्ली में बादलों की परत की वजह से तापमान में हल्की बढ़ गई है, हालांकि, गलन बनी हुई है.

कोहरे को लेकर आईएमडी का अलर्ट जारी.

यूपी बिहार का हाल

यूपी और बिहार में ‘कोल्ड डे’ का कहर से ठंड का सितम अभी थमने वाला नहीं है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ‘कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे’ (Severe Cold Day) की चेतावनी जारी की है. इसका मतलब है कि आज भी दिन के तापमान में राहत मिलने की संभावना मिलने की संभावना नहीं है. पूर्वांचल में धूप निकलने के आसार कम हैं. वहीं, बिहार, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी. झारखंड के कुछ इलाकों में ‘शीत लहर’ (Cold Wave) चलने की आशंका है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सर्दी में कड़क चाय मिल जाए तो क्या ही कहना. कोहरे में सड़क के किनारे चाय वाला. (PTI)

कोहरे का अलर्ट

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ है उत्तर भारत. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए ‘घने से बहुत घने कोहरे’ (Dense to Very Dense Fog) का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बिहार में भी विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है. इसका सीधा असर यातायात, उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर देखने को मिल सकता है. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों (असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) और ओडिशा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है.

तेज हवाओं की चेतावनी

जहां, उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है, वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संभावना जताया गया है.  मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार के अलावा मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) और कोमोरिन क्षेत्र में 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं (Squally winds) चलने की चेतावनी दी है. मछुआरों को भी समंदर में ना जाने और सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP