साल 2026 की पहली सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान की तारीख तय
Last Updated:
साल 2026 की पहली सीरीज के लिए बीसीसीआई 3 जनवरी को टीम की घोषणा करेगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति,जिसमें अजीत अगरकर, शिव सुंदर दास, अजय रत्रा, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं, ऑनलाइन बैठक में इस मामले पर चर्चा करेंगे.
नए साल की पहली सीरीज के लिए 3या 4 जनवरी को होगा टीम इंडिया की वनडे टीम का ऐलाननई दिल्ली. साल 2026 की शुरुआत भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम होने वाली है. 3 या 4 जनवरी को साल की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा,और इसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज़ होगा. नए साल की पहली टीम, नए कॉम्बिनेशन और नए दावेदार हर चयन पर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स की पैनी नजर रहने वाली है.
इस सीरीज को सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला मानना भूल होगी, क्योंकि यह उन खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है, जो आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया की रीढ़ बनने का सपना देख रहे हैं. खासतौर पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दो ऐसे नाम जिन पर चयनकर्ताओं की निगाहें सबसे ज़्यादा टिकी होंगी.
3 या 4 जनवरी को होगा ऐलान
सूत्रों के अनुसार साल 2026 की पहली सीरीज के लिए बीसीसीआई 3 जनवरी को टीम की घोषणा करेगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति,जिसमें अजीत अगरकर, शिव सुंदर दास, अजय रत्रा, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं, ऑनलाइन बैठक में इस मामले पर चर्चा करेंगे. चयन समिति ने 20 दिसंबर को 2026 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा के साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की भी घोषणा कर दी थी.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर नजर
सेलेक्शन कमेटी का पूरा ध्यान भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल और उनके उप-कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहेगा. दोनों चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेल पाए थे. गिल को फिर से चोट लग गई थी, लेकिन वे अब ठीक हो चुके हैं. उन्हें मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के लिए प्रशिक्षण करते हुए देखा गया, और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था. श्रेयस की रिकवरी को लेकर संदेह बना हुआ है. उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट किया है और नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है. लेकिन यह अनिश्चित है कि उन्हें भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किया जाएगा या नहीं.