दूध में सेब और बादाम डालकर ऐसे बनाएं हलवा, सर्दियों का सुपरफूड, शरीर को मिलेगी ताकत, चाव से खाएंगे बच्चे – Jharkhand News

Share to your loved once

Last Updated:

Recipe: ठंड में ऊर्जा और ताकत के लिए सेब-बादाम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. सेब की मिठास, बादाम के पोषण और दूध की शक्ति से भरपूर यह व्यंजन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है. यह सर्दियों में शरीर को अंदरुनी मजबूती, पोषण और तुरंत एनर्जी प्रदान करता है.

ठंड के मौसम में अगर नाश्ते में गरमागरम हलवा मिल जाए, तो दिन की शुरुआत ही खास हो जाती है. सर्दियों में लोग बेसन, गाजर, मूंगदाल, सूजी और बादाम का हलवा बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन अगर स्वाद के साथ शरीर को अतिरिक्त ताकत और एनर्जी देनी हो, तो सेब और बादाम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है.

ठंड के मौसम में अगर नाश्ते में गरमागरम हलवा मिल जाए, तो दिन की शुरुआत ही खास हो जाती है. आपने बेसन, गाजर, मूंगदाल और सूजी का हलवा बड़े चाव से खाया होगा. लेकिन अगर स्वाद के साथ शरीर को अतिरिक्त ताकत और एनर्जी देनी हो, तो सेब और बादाम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है.

किचन एक्सपर्ट शर्मीला सुमी ने बताया कि सेब और बादाम का हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. सेब शरीर को ऊर्जा देता है, जबकि बादाम ताकत और पोषण का खजाना है. यह हलवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है और सर्दियों में शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है.

उन्होंने कहा कि हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजा सेब लें और अच्छी तरह धो लें. सेब का डंठल निकाल दें. अब एक कड़ाही में दूध उबालें और उसमें पूरा सेब डाल दें. उबलते दूध में सेब को करीब 5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद सेब को बाहर निकालकर हल्का ठंडा होने दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि अब ठंडे हुए सेब को टुकड़ों में काट लें. मिक्सी में कटे हुए सेब, एक गिलास दूध और आधा कटोरी छिले हुए बादाम डालें. इन्हें अच्छी तरह पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. बादाम की मात्रा आप अपने स्वाद और जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि अब एक कड़ाही में 2 से 3 चम्मच बटर डालें. इसमें आधा कप सूजी और आधा कप बेसन डालकर मीडियम से लो आंच पर अच्छी तरह भूनें. भुनाई के दौरान लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण जले नहीं और खुशबू आने लगे.

आगे कहा कि जब सूजी और बेसन अच्छी तरह भुन जाएं, तो इसमें आधा कप दूध डालकर मिक्स करें. इसके बाद बचा हुआ आधा कप दूध भी डाल दें और करीब दो मिनट तक पकाएं. इससे मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा होने लगता है.

उन्होंने आगे कहा कि अब कड़ाही में तैयार किया गया सेब, बादाम और दूध का पेस्ट डालें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हलवा पकाएं. जब मिश्रण कड़ाही से चिपकना बंद कर दे, तब इसमें एक कप मिल्क पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

आगे कहा कि चीनी अच्छी तरह घुलने तक हलवे को पकाएं. अंत में खुशबू के लिए पिसी हुई हरी इलायची डालें और ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम से सजाएं. तैयार है स्वादिष्ट और पौष्टिक सेब और बादाम का हलवा. सर्दियों में इसे नियमित खाने से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है और बच्चों के लिए भी यह एक हेल्दी मिठाई साबित होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दूध में सेब और बादाम डालकर ऐसे बनाएं हलवा, सर्दियों का सुपरफूड,शरीर को दे ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP