Delhi News | Delhi Crime News | Delhi Police News | 500 रुपए के लिए कर दिया ऐसा कांड, पुलिस की नाक में हो गया दम, आरोपी मिला पर गिरफ्तारी में आ गई यह बड़ी बाधा | Police arrested three suspects who committed a robbery against a Zomato delivery boy
Last Updated:
जहांगीरपुरी में जोमैटो डिलीवरी बॉय प्रेम शंकर से लूट मामले में दिल्ली पुलिस ने दीपक समेत दो नाबालिगों को पकड़ा, कैश, मोबाइल, बैग और चाकू बरामद किए गए हैं.

Delhi Crime News: चंद रुपयों और खाने के लिए तीन नौजवानों ने ऐसा कांड कर दिया, जिसने पुलिस की नाक में दम कर दिया. वहीं, जब तीनों आरोपी पकड़े गए तो एक की गिरफ्तारी हो गई, लेकिन बाकी दो की अरेस्ट में बड़ी बाधा आ गई. दरअसल, यह मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में देर रात डिलीवरी कर रहे एक जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ हुई लूट से जुड़ा हुआ है. अच्छी बात यह है कि वारदात को नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने लूटा गया कैश, मोबाइल फोन, जोमैटो बैग और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.
यह घटना 20 और 21 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात करीब 2 बजे की है. पीड़ित प्रेम शंकर जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है, जहांगीरपुरी के जी-ब्लॉक में एक ऑर्डर डिलीवर करने पहुंचा था. जैसे ही वह पंप हाउस और स्कूल के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए चार लड़कों ने उस पर हमला कर दिया. आरोपियों ने प्रेम शंकर का गला दबाया, उसके साथ मारपीट की और उससे 1500 रुपये नकद, उसका मोबाइल फोन और खाने का ऑर्डर लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी.
शिकायत के आधार पर जहांगीरपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी गई. जांच के दौरान पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास तलाशी कर रही थी, तभी जी-ब्लॉक की एक झुग्गी के पास एक जोमैटो डिलीवरी बैग मिला. पीड़ित ने तुरंत उसकी पहचान अपने बैग के रूप में की. इसी दौरान पास की गली में चार लड़के खड़े दिखाई दिए, जिन्हें पीड़ित ने दूर से ही पहचान लिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन तीन आरोपी भागने में सफल हो गए. मौके से एक नाबालिग को पकड़ लिया गया, जिसकी तलाशी में पीड़ित का लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अन्य मोबाइल बरामद हुआ.
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने साथियों के नाम बताए. उसकी निशानदेही पर 19 साल के दीपक को गिरफ्तार किया गया, जो इस मामले में पहली बार अपराध में शामिल पाया गया. दीपक और एक अन्य नाबालिग के पास से 500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक आरोपी आसान और जल्दी पैसे कमाने के लालच में इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है. इस पूरी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर हों, कानून से बच नहीं सकते.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें