aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business-biggest-difficulties-end, नौकरी में तरक्की और पार्टनर से झगड़ा, वृषभ राशि वालों के जीवन में आज क्या-क्या होगा, ज्योतिष से जानें

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा कैसा रहने वाला है, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने खास जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन होगा. आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 27 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन होगा. आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आपके जीवन की छोटी बड़ी मुश्किलें भी खत्म होंगी. आज आप अपने व्यस्त समय के बावजूद अपने घर परिवार को वक्त जरूर दें.

नौकरी में तरक्की के योग

वृषभ राशि के जातक जो नौकरी कर रहे हैं, उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. यदि आप नए जगह नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो फिलहाल अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दीजिए. जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा से काम करें और व्यवसाय से जुड़ें अहम फैसलों से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्टमेंट से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

पार्टनर से मिल सकता है धोखा

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. इसके लिए लंबे समय से चल रहे रिश्ते में भी आज दरार पड़ सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट में वक्त बिता सकते हैं. आज आपका शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और गरीब-जरूरतमंद को भोजन या कपड़े का दान करें, इससे आपके संकट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

नौकरी में तरक्की और पार्टनर से झगड़ा, वृषभ राशि वालों के जीवन में आज क्या होगा?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP