गुड़ की मिठास और कुरकुरे पन का स्वाद, ऐसे बनती है बलिया की मशहूर खजूली मिठाई – News18 हिंदी
Ballia traditional sweet Khajuli: मिठाइयों की बात हो और बलिया की देसी मिठास का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. बलिया की पारंपरिक मिठाई खजूली अपने खास स्वाद और लंबे समय तक खराब न होने की वजह से काफी मशहूर है. मैदा और गुड़ से बनने वाली यह मिठाई सालों से स्थानीय दुकानों पर तैयार की जा रही है और अब बलिया की पहचान बन चुकी है. स्थानीय व्यवसायी संजय कुमार बताते है कि खजूली की मांग बलिया ही नहीं, बल्कि गुजरात, मुंबई, दिल्ली और असम तक है. इसकी कीमत करीब 120 रुपये प्रति किलो है और त्योहारों व शादियों में इसकी मांग बढ़ जाती है. खजूली बनाने में मैदा की परतों को तलकर गुड़ की चाशनी में डुबोया जाता है. गुड़ की मिठास और कुरकुरे स्वाद का यह मेल हर किसी को पसंद आता है.
