PHOTOS: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग सुजैन खान की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए ऋतिक रोशन, तस्वीरें हुईं वायरल

Share to your loved once


Last Updated:

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. हाल ही में दोनों को ऋतिक की एक्स-वाइफ सुज़ैन खान की एनुअल क्रिसमस डिनर पार्टी में साथ देखा गया. पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि सभी ने पार्टी में खूब मस्ती की.

Sussane Khan Christmas

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद ने सुज़ैन खान के साथ क्रिसमस मनया. क्रिसमस पार्टी में ऋतिक रोशन को सुज़ैन के भाई ज़ायेद खान और उनके कज़िन फरदीन खान के साथ पोज़ करते देखा गया. वहीं, सबा आज़ाद सुज़ैन की बहन फराह खान अली के साथ खुश होकर पोज़ देती नजर आईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Sussane Khan Christmas

सुज़ैन खान की बहन फराह खान अली ने क्रिसमस डिनर पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. पार्टी में ऋतिक और सुज़ैन के बेटे ऋहान और ऋदान भी मौजूद थे. एक तस्वीर में सुज़ैन अपनी बहनों फराह और सिमोन के साथ क्रिसमस ट्री के सामने पोज़ देती दिख रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Sussane Khan Christmas

एक अन्य तस्वीर तस्वीर में ऋतिक ज़ायेद खान और फरदीन खान के साथ नजर आ रहे हैं. एक और फोटो में ऋतिक फराह और सिमोन के साथ पोज़ करते दिखे. ऋतिक सफेद शर्ट, ब्लैक-व्हाइट चेकर्ड ब्लेज़र और ग्रे ट्राउज़र्स में काफी स्मार्ट लग रहे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sussane Khan Christmas

वहीं, एक अन्य तस्वीर में ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद फराह के साथ पोज़ करती दिखीं. नीचे देखें पार्टी की तस्वीरें. फराह खान अली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब क्रिसमस परिवार और करीबी दोस्तों के साथ होता है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Sussane Khan Christmas

फराह खान ने आगे लिखा, “पिछली रात सभी बच्चों, पैरेंट्स और दोस्तों के साथ जादुई थी. सुज़, तुम शानदार होस्ट हो और शाम बिल्कुल वैसी ही थी जैसी होनी चाहिए थी. सुजैन के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी शामिल हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Sussane Khan Christmas

एक वीडियो में सुज़ैन अपनी दिवंगत मां ज़रीन खान की फ्रेम की हुई तस्वीर के साथ डांस और पोज़ करती दिखीं. वीडियो शेयर करते हुए फराह ने लिखा,“पिछली रात के बारे में. लव यू सुजैन. जरीन खान मम्मी हमेशा हमारे साथ हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Sussane Khan Christmas

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने साल 2000 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं – रेहान और रिदान. ऋतिक और सुज़ैन 2013 में अलग हो गए थे और 2014 में उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता है और वे अपने बेटों की को-पैरेंटिंग करते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

Sussane Khan Christmas

ऋतिक 2021 से सबा आज़ाद के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं. एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में शामिल होते हैं. वहीं, सुज़ैन भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ खुश हैं और दोनों पिछले कुछ सालों से साथ हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhanali)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गर्लफ्रेंड सबा संग सुजैन की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए ऋतिक, फोटोज वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP