बीच मैदान में आया स्ट्रेचर, आनन-फानन में स्टार बल्लेबाज को ले जाना पड़ा अस्पताल, विजय हजारे ट्रॉफी में दर्दनाक हादसा
Last Updated:
Angkirsh Raghuvanshi Injury: मुंबई के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया. मुंबई और उत्तराखंड के मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान यह घटना हुई. चोट इतनी गंभीर थी उनके लिए मैदान पर ही स्ट्रेचर लाना पड़ा.
विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी.नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के दूसरे दिन मैदान में एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबले के दौरान 21 साल के युवा स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी बुरी तरह चोटिल हो गए. चोट इतनी गंभीर थी कि वह उठ ही नहीं पाए. आनन-फानन में उनके लिए स्ट्रेचर लाया गया, जिस पर उन्हें मैदान से बाहर गए और वहां से सीधा अस्पताल ले जाया गया. मैच की दूसरी पारी के दौरान यह घटना हुई, जब अंगकृष फील्डिंग कर रहे थे.
कैसे हुआ हादसा?
जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में यह हादसा उत्तराखंड की पारी के 30वें ओवर में हुआ, जब तनुश कोटियन गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी एक गेंद का सामना करते हुए सौरभ रावत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद हवा में गई और अंगकृष डीप मिड-विकेट पर कैच पकड़ने के लिए दौड़े पड़े और डाइव लगा दी. इसी दौरान उनका सिर और कंधा गलत तरीक से जमीन से टकरा गया, जिससे उन्हें काफी चोट लगी.
विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी.
वह उठ भी नहीं पाए और दर्द से कराहते दिखे. उन्हें अपनी गर्दन हिलाने में भी परेशानी हो रही थी. अंगकृष की हालत को देखकर तुरंत मुंबई टीम के खिलाड़ी और मेडिकल स्टाफ उनकी मदद के लिए पहुंचे, जिसके बाद स्ट्रेचर लाया गया और उन्हें सीधा अस्पताल ले जाना पड़ा. अंगकृष को जयपुर के SDMH अस्पताल में CT स्कैन के लिए भर्ती कराया गया.
अंगकृष रघुवंशी को अस्पताल में कराया गया भर्ती.
Angkrish Raghuvanshi went for a difficult catch and ended up injuring his head and shoulder. He was rushed to the hospital as an emergency and had to be taken off the field on a stretcher.