Why Sunil Gavaskar tell Sachin Tendulkar I will strangle you: सुनील गावस्कर का एक 35 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत कर रहे हैं.

Share to your loved once


Last Updated:

Sunil Gavaskar-Sachin Tendulkar: भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस बातचीत में गावस्कर सचिन से ये कहते हैं कि अगर आपने 15 हजार रन और 40 शतक नहीं बनाए तो मैं अपने हाथों से तुम्हारा गला घोंट दूंगा.

मैं सचिन तेंदुलकर का गला घोंट दूंगा... सुनील गावस्कर ने ऐसा क्यों कहा थापूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली: मैं अपने हाथों से तुम्हारा गला घोंट दूंगा… ये बात आज से 35 साल पहले 1990 में भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सचिन तेंदुलकर से एक इंटरव्यू के दौरान कही थी. सचिन ने उस समय में भारत के लिए खेलना शुरू ही किया था. इंटरव्यू के बातचीत का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बातचीत के हिस्से में गावस्कर सचिन से कहते हैं कि, “अगर तुमने 15000 रन और 40 शतक नहीं लगाए तो मैं तुम्हारा गला घोंट दूंगा.” गावस्कर ने ये बात तब कही थी, जब सचिन ने सिर्फ एक शतक लगाया था.

इस बातचीत के दौरान सचिन बड़े ही ध्यान से गावस्कर की बात सुन रहे थे, लेकिन किसे पता था कि गावस्कर सचिन से जो कह रहे हैं वह उससे भी कहीं आगे जाकर क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ेंगे. सचिन तेंदुकर ने जब क्रिकेटर से रिटायरमेंट लिया तो उस समय तक उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 34357 रन बनाने के साथ उनके नाम 100 इंटरनेशनल शतक दर्ज थे. ये एक ऐसा आंकड़ा है, जहां तक पहुंचना किसी भी क्रिकेटर से मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हैं. खास तौर से टेस्ट क्रिकेट में तो सचिन के रिकॉर्ड को फिलहाल कोई खतरा नहीं है.

View this post on Instagram

टेस्ट में बेस्ट हैं सचिन तेंदुलकर

कुछ समय पहले तक ये कहा जाता था कि विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा. विराट कोहली ने इसी साल टेस्ट से संन्यास ले लिया. ऐसे में अब सचिन की उपलब्धि के आस-पास भी कोई क्रिकेटर नहीं है. सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए कुल 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए. इसमें सचिन के नाम 51 शतक है, जबकि उन्होंने 68 अर्धशतकीय पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की इस महानता के कारण ही सचिन को इस सदी का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कहा जाता है.

वनडे में सचिन के नाम 18 हजार से ज्यादा रन

टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन तेंदुलकर ने वनडे में भी अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में लोहा मनवाया. सचिन आज भी टेस्ट के साथ वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन भारत के लिए 463 वनडे में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए. सचिन के आंकड़े इसलिए भी अद्भुत हैं, क्योंकि उन्होंने ये सभी उपलब्धि उस दौर में हासिल की जब सुविधाएं कम थी और गेंदबाजों का बोलबला था. यही कारण है कि सचिन अपने फैंस के लिए भगवान हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

मैं सचिन तेंदुलकर का गला घोंट दूंगा… सुनील गावस्कर ने ऐसा क्यों कहा था



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP