Budh Dosh remedies for children। बुध ग्रह के उपाय
Last Updated:
Budh Dosh Remedies: कई बार ऐसा होता है कि बच्चा पढ़ाई में बहुत मेहनत करता है, घंटों बैठकर किताबें पढ़ता है, सब कुछ समझ भी लेता है, लेकिन एग्जाम आते ही सब कुछ भूल जाता है. कोई भी बात दिमाग में टिक नहीं पाती. कुछ बच्चे तो इतनी हिचक महसूस करते हैं कि क्लास में हाथ उठाकर जवाब तक नहीं दे पाते. अपने मन की बात ठीक से बोल नहीं पाते या फिर बोलते समय हकलाने लगते हैं. कई पेरेंट्स इसे सिर्फ बच्चपन की कमजोरी मानकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष के हिसाब से ये हालत कुंडली में मौजूद बुध दोष की वजह से हो सकती है. ज्योतिष के मुताबिक बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, समझदारी, याद्दाश्त और कम्युनिकेशन स्किल्स का कारक माना गया है. जब ये ग्रह कमजोर होता है या गलत दशा में चल रहा होता है, तो उसका असर सीधे दिमाग, बोलचाल और सीखने की क्षमता पर पड़ता है. इस वजह से बच्चा कितनी भी मेहनत करे, उसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. अच्छी बात ये है कि ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे बुध ग्रह को शांत करके सकारात्मक असर प्राप्त किया जा सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

बुध दोष होने पर दिखाई देने वाले संकेत
1. पढ़ाई में कमी और याद्दाश्त कमजोर पड़ना
अगर बच्चा पढ़ाई में रुचि रखते हुए भी रिजल्ट नहीं ला पा रहा है, याद की हुई चीजें भूल जाता है, एग्जाम हॉल में दिमाग खाली हो जाता है तो ये बुध दोष का मुख्य संकेत हो सकता है. खासकर वह बच्चा जो घर में पढ़कर सही जवाब देता है लेकिन टेस्ट में सब भूल जाता है, उसके ग्रहों में बुध की स्थिति कमजोर मानी जाती है.

2. बोलने में झिझक, हकलाना और आत्मविश्वास में गिरावट
कुछ बच्चे सामने वाले से बात करते समय घबरा जाते हैं. अपनी बात स्पष्ट नहीं रख पाते या फिर हकलाने लगते हैं. कई बार ये डर, टेंशन या लो कॉन्फिडेंस की वजह से होता है, लेकिन ग्रहों में बुध के दोष से ये दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है.

3. एकाग्रता की कमी और ध्यान भटकना
जो बच्चा 10 मिनट भी एक जगह नहीं टिक पाता, पढ़ाई के दौरान मन यहां-वहां भागता रहता है, चीजें समझने में टाइम लगता है या दिमाग स्थिर नहीं रहता, वह बुध दोष से प्रभावित हो सकता है. इससे सीखने की क्षमता कम हो जाती है और बच्चा खुद को दूसरों से पीछे महसूस करने लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

4. त्वचा और एलर्जी की समस्या
कई बार बुध दोष के कारण बच्चे को त्वचा संबंधी दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं. जैसे त्वचा पर खुजली, छोटे-छोटे दाने या दाद होने जैसी दिक्कतें, अगर ये समस्या बार-बार उभरती है, तो ये ग्रहों की उथल-पुथल का संकेत हो सकती है.

बुध दोष से छुटकारा पाने के आसान उपाय
बुधवार के दिन खास उपाय करें
-बुधवार के दिन बच्चे के हाथ से गणपति बप्पा को दूर्वा और मोदक चढ़ाएं.
-उन्हें हरी चीजों का दान कराएं -जैसे हरी मूंग की दाल, हरा कपड़ा, हरे फल या हरे पत्तेदार सब्जियां.
-बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे बुध शांत होता है और भगवान गणेश की कृपा मिलती है.

1. बच्चे को मंत्र जप सिखाएं
अगर बच्चा छोटा है तो माता-पिता खुद भी मंत्र जप सकते हैं.
मंत्र -“ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
इस मंत्र का रोज या बुधवार के दिन 108 बार जप करना लाभकारी माना जाता है.

2. हरी चीजों को जीवन में शामिल करें
बच्चे को हरी कंची, हरी बोतल, हरा रुमाल या ग्रीन स्टडी टेबल मैट दिलाएं.
ये सब प्रतीकात्मक रूप से बुध ग्रह को मजबूत करने में मदद करते हैं.

3. गणेश जी की आराधना
बुध ग्रह के स्वामी गणेश माने जाते हैं.
बच्चे को रोज या कम से कम बुधवार के दिन “श्री गणेशाय नमः” बोलकर प्रार्थना करने को कहें.