Pilibhit News : पीलीभीत में बाघ-तेंदुए के बाद हाथियों की एंट्री, तार फेंसिंग तोड़कर खेतों में घुसे, रौंदी गेहूं की फसल

Share to your loved once


Last Updated:

Pilibhit News : पीलीभीत में बाघ और तेंदुए के आतंक के बीच अब नेपाली हाथियों की दस्तक से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महोफ रेंज के पास हाथियों ने तार फेंसिंग तोड़कर खेतों में घुसते हुए गेहूं की फसल को रौंद डाला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इन हाथियों की संख्या दो बताई जा रही है, जो काफी विशालकाय है.

पीलीभीत. बीती रात जंगली हाथियों ने महोफ रेंज गेट के समीप धमाल मचाया, तार फेंसिंग तोड़कर नेपाली हाथी खेतों में घुस गए और गेहूं की फसल को बुरी तरह रौंद डाला, इस दौरान हाथियों ने झोपडी तोडने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर शराबा होने पर हाथी दूसरी ओर चले गए. हाथियों की चहल कदमी से किसानों में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि पीलीभीत में बाघ और तेंदुए का आतंक पहले से ही किसानों को परेशान कर रहा था. ऐसे में नेपाली हाथियों की दस्तक किसानों के लिए नई मुसीबत बन गई है.

दरअसल पड़ोसी देश नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से नेपाली हाथियों की दस्तक बनी रहती है. कुछ समय पहले तक यह चहलक़दमी काफ़ी सीमित हुआ करती थी मगर बीते कुछ सालों से साल भर नेपाली हाथी आवाजाही करते रहते हैं. पिछले साल नेपाल से आए दो हाथियों ने जमकर तबाही की थी जिन्हें बामुश्किल खदेड़ा गया था, अभी पिछले दिनों एक हाथी भटक कर आ गया था जो पीटीआर के जंगल में चहल कदमी करता रहा.

महोफ रेंज में घुसा हाथियों का झुंड
सूत्रों के अनुसार बीती रात हाथियों का एक झुंड महोफ रेंज में आ गया, इन हाथियों ने महोफ रेंज की तार फेंसिंग को तोड़ दिया और पडोस के गेहूं के खेतों में घुस गए थे यहां हाथियों ने चहल कदमी करते हुए गेहूं और गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया, जिस स्थान पर हाथी घुसे उससे कुछ दूरी पर महोफ गांव है. गांव वालों को जब हाथियों के आने की सूचना मिली तब उनमें दहशत फैल गई और उन्होंने शोर शराबा कर हाथियों को भगाया था. हाथियों ने गेट के बराबर में एक झोपड़ी को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों द्वारा शोर शराबा करने पर हाथी भाग गए.

किया जाएगा खदेडने का प्रयास
इन हाथियों की संख्या दो बताई जा रही है, जो काफी विशालकाय है. बहरहाल हाथी इसी क्षेत्र में अभी चहलकदमी कर रहे हैं जिससे किसानों में दहशत का माहौल है. अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि हाथियों की निगरानी के लिए कई टीमों को लगाया गया है, उन्हें खदेडने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सर्वे कराकर किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाया जाएगा.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पीलीभीत में बाघ-तेंदुए के बाद हाथियों की एंट्री, तार फेंसिंग तोड़कर खेतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP