Who is Devendra Singh Bora who dismissed Rohit Sharma: उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने रोहित शर्मा को पहली गेंद पर आउट कर दिया.
Last Updated:
Who is Devendra Singh Bora: विजय हजारे ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. उत्तराखंड के खिलाफ मैच में रोहित को एक ऐसे गेंदबाज ने आउट किया, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है. ऐसे में आइए जानते हैं उस गुमनाम गेंदबाज के बारे में, जिसने रोहित शर्मा के बल्ले को 1 गेंद में खामोश कर दिया.
उत्तराखंड के खिलाफ देवेंद्र रोहित शर्मा को किया गोल्ड डकजयपुर: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने पुल शॉट खेली, लेकिन बाउंड्री पर खड़े फील्डर ने दो प्रयास में कैच लपक कर हिटमैन को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. रोहित शर्मा के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. रोहित शर्मा की बैटिंग को देखने के लिए जयपुर में हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन हिटमैन के आउट होते ही फैंस का चेहरा उतर गया.
ऐसे में अब फैंस ये जानना चाह रहे होंगे कि रोहित शर्मा को गोल्डन डक करने वाला गेंदबाज कौन है. रोहित शर्मा को उत्तराखंड के पेसर देवेंद्र सिंब बोरा ने आउट किया. देवेंद बोरा राइट आर्म मीडियम पेसर हैं. उत्तराखंड के लिए उन्होंने पिछले साल मणिपुर के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था. विजय हजारे ट्रॉफी में देवेंद्र करियर का सिर्फ तीसरा लिस्ट ए मैच खेलने मैदान पर उतरे और पहले ही ओवर में उन्होंने रोहित का विकेट लेकर मैच को अपनी बॉलिंग को यादगार बना दिया.
देवेंद्र बोरा का उत्तराखंड के लिए क्रिकेटिंग करियर
देवेंद्र बोरा उत्तराखंड के लिए अब तक तक कुल 15 फर्स्ट क्लास और 2 लिस्ट ए मैचों में मैदान पर उतरे हैं. 6 फिट के बोरा ने अपने छोटे से करियर में ही धारदार गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया है. फर्स्ट क्लास करियर में बोरा ने उत्तराखंड के लिए अब तक कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.54 की रही है. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ मैच से पहले देवेंद्र बोरा ने उत्तराखंड के लिए 2 लिस्ट ए मैच में 4 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 फॉर्मेट में देवेंद्र को अभी उत्तराखंड के लिए डेब्यू का इंतजार है.
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं बोरा
घरेलू क्रिकेट के अलावा देवेंद्र बोरा उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भी अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा रखी है. देवेंद्र बोरा इस लीग में देहरादून दबंग के लिए खेलते हैं. हालांकि, पिछले सीजन में उनकी टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई थी, लेकिन देवेंद्र ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था. वहीं रोहित शर्मा के विकेट के बाद बोरा अचानाक से लाइमलाइट में आ गए हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें