झड़ते और पतले बालों से परेशान हैं? ये उपाय बदल देंगे आपके बालों की किस्मत, जानिए आसान टिप्स – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

आज के दौर में बालों का झड़ना, रूखापन और पतलापन न केवल सुंदरता के लिए, बल्कि सेहत के लिए भी बड़ी समस्या बन गए हैं. प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान का सीधा असर बालों पर दिखता है. जल्दी असर की चाह में लोग केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय बाद बालों को और कमजोर कर देते हैं. जानिए बालों के लिए रामबाण और असरदार प्राकृतिक उपाय…

घरेलू नुस्खे

प्राकृतिक घरेलू नुस्खे सदियों से आज़माए जा रहे हैं और आज भी उतने ही असरदार हैं. इनमें न तो हानिकारक रसायन होते हैं और न ही अधिक खर्च आता है. इनके नियमित उपयोग से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और धीरे-धीरे बालों की गुणवत्ता में सुधार आने लगता है.

नारियल तेल और आंवला

नारियल तेल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है, जबकि आंवला बालों की ग्रोथ को तेज करता है. आंवला पाउडर को नारियल तेल में उबालकर ठंडा करें और हफ्ते में दो बार हल्की मालिश करें. इससे न केवल बाल मजबूत होते हैं, बल्कि टूटने की समस्या भी कम हो जाती है.

मेथी और दही

बलिया की फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियंका सिंह के मुताबिक, मेथी प्रोटीन और पोषक तत्वों का खजाना है. रातभर भीगी मेथी को पीसकर दही में मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं. 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें. यह पैक बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है और उन्हें घना बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों के लिए जादू जैसा काम करता है. यह स्कैल्प को ठंडक देता है और रूसी की समस्या को कम करता है. साथ ही, यह नए बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है. सप्ताह में दो बार ताजा एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट बाद धोने से बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं.

प्याज का रस

प्याज में मौजूद सल्फर स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाता है. प्याज का रस 15 मिनट तक स्कैल्प पर लगाकर धोने से बालों की ग्रोथ में सुधार होता है. शुरुआत में इसकी गंध थोड़ी तेज लग सकती है, लेकिन इसके फायदे बेहद असरदार साबित हो सकते हैं.

सही आहार और धैर्य

बालों की खूबसूरती के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है. हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन E युक्त खाद्य पदार्थ बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं. नियमित देखभाल और प्राकृतिक उपायों के साथ, बाल लंबे, घने और खूबसूरत, चमकदार बन सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

PRP नहीं…. इस आसान तरीके से बाल होंगे मजबूत और झड़ना रुकेगा, जानिए टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP