TMMTMTTM से पहले देख लीजिए अनन्या पांडे की ये फिल्में, किसी ने की ताबड़तोड़ कमाई, तो किसी की IMDb रेटिंग है 8
Last Updated:
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए बॉक्स ऑफिस पर 4.28 करोड़ रुपए की कमाई की है. पहले दिन ‘धुरंधर’ के धुआं के बीच कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म लड़खड़ाते दिखी. अब ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का रिपोर्ट कार्ड तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा, लेकिन आज अनन्या पांडे की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं.

आइए जानते हैं अनन्या पांडे की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में. अनन्या पांडे ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया था और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था.

फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिकाओं में थे. अनन्या पांडे की ये फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल थी जिससे आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल अदा किया था. पहली फिल्म जहां जबरदस्त हिट थी, वहीं दूसरी तोड़ी फीकी पड़ गई थी.

ड्रीम गर्ल 2: अनन्या पांडे की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो ड्रीम गर्ल 2 है. ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मा खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म की सीक्वल थी. इस फिल्म में पहले नुसरत भरूचा नजर आने वाली थीं, लेकिन आखिरी पलों में मेकर्स ने उन्हें अनन्या से रिप्लेस कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्रीम गर्ल 2 अनन्या की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. आयुष्मान खुराना के साथ बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 106.71 करोड़ रुपए का कारोबार किया.

केसरी 2: अक्षय कुमार और आर माधवन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 92.73 करोड़ रुपये की कमाई की है. केसरी 2 अनन्या पांडे की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था.

पति पत्नी और वो: कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84.56 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ कार्तिक के साथ अनन्या की दूसरी फिल्म है. इस जेन जी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह जारी है.

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 79.86 करोड़ रुपये की कमाई की. एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म को ऑडियंस का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था.

लाइगर: विजय देवरकोंडा के साथ बनी इस फिल्म को ज्यादातर निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी. इस फिल्म के गानों पर महिला विरोधी होने की वजह से खूब विवाद हुआ था. विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर एक बड़ी डिजास्टर थी. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 41.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

हेयरस्टाइल की बात करें तो अनन्या ने इस बार वेट बन लुक अपनाया. उनके हेयरस्टाइल ने पूरे आउटफिट को एक ड्रामेटिक टच दिया. चेहरे के पास छोड़ी गई हल्की-सी लटों ने उनके लुक में विंटेज चार्म जोड़ दिया. यह हेयरस्टाइल न केवल एलिगेंट था बल्कि पर्ल ड्रेस के साथ बिल्कुल सही बैलेंस बना रहा था.