Jacob Bethel embarrassment during pants slipped while fielding: एशेज सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जैकब बेथल का फील्डिंग के दौरान पैंट सरक गया, जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी.

Share to your loved once


Last Updated:

Jacob Bethell: एशेज सीरीज में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का रोमांच शुरू हो चुका है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फील्डिंग के दौरान इंग्लैंड के जैकब बेथल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह शर्म से पानी-पानी हो गए.

फील्डिंग करते हुए बेथल की सरकी पैंट, कैमरे में आते ही हुए शर्म से पानी-पानीफील्डिंग के दौरान जैकब बेथल की सरकी पैंट

नई दिल्ली: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले जैकब बेथल का ऑस्ट्रेलिया के एक नाइट क्लब में मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो का बवाल अभी थमा भी नहीं कि एक बार फिर इंग्लैंड का ये खिलाड़ी चर्चा में आ गया है. इस बार चर्चा क्रिकेट मैदान की है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खेलने उतरे बेथल के साथ फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वह शर्म से पानी-पानी हो गए. दरअसल बेथल ने फील्डिंग करते हुए शानदार डाइव लगाकर एक गेंद को रोका. इस दौरान स्लाइड करते हुए उनकी की पैंट नीचे सरक गई.

हालांकि, ऐसा कई बार होता है कि फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी का ट्राउजर सरक जाता या नीचे आ जाता है, लेकिन यहां बेथल के लिए शर्मिंदगी की बात ये थी कि उन्होंने जो इनरवियर पहना था उस पर एशेज की ट्रॉफी प्रिंट थी. ऐसे में जैसे ही कैमरे की नजर 22 साल के जैकब बेथल पर पड़ी वह शर्म से पानी-पानी हो गए. हालांकि, ये साफ नहीं है कि उन्होंने एशेज प्रिंट का इनरवियर क्यों पहना था या हो सकता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चिढ़ाने के लिए ऐसा किया हो.

एशेज हार चुकी है इंग्लैंड की टीम

एशेज सीरीज 2025-26 इंग्लैंड की टीम गंवा चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार मैच जीतकर सीरीज को रिटेन किया है. वहीं मेलबर्न अब इंग्लैंड के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है. मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है. ऐसे में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाना होगा. हालांकि, इंग्लैंड के लिए अच्छी बात ये है कि उसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दमदार शुरुआत की है.

152 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने 29 और एलेक्स कैरी ने 20 रनों का योगदान दिया. इन तीन के अलावा और कोई भी खिलाड़ी ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाअए. वहीं गेंदबाजी में जोश टंग ने अपना पंजा खोला. इसके अलावा गस एटकिंसन ने दो विकेट लिए जबकि बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स के खाते में 1-1 विकेट आया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

फील्डिंग करते हुए बेथल की सरकी पैंट, कैमरे में आते ही हुए शर्म से पानी-पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP