सफेद दाढ़ी–लंबे बालों में अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू द जंगल’ वीडियो से दिया क्रिसमस तोहफा, 2026 में आएगी फिल्म
Last Updated:
Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी होने पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी समेत पूरी टीम दिखी. अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह हिंट जरूर दिया है कि फिल्म जल्द ही साल 2026 में रिलीज होने वाली है.
अक्षय कुमार का ये लुक गदर मचा रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैबनई दिल्ली. निर्देशक अहमद खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के रिलीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं. फिल्म से जुड़े स्टार्स फिल्म की कुछ झलकियां शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब क्रिसमस वाइब के साथ अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म से जुड़ा हर शख्स दिख रहा है.
क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और खुद अक्षय इतनी बड़ी टीम के साथ काम करते हुए काफी खुश हैं. अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह हिंट जरूर दिया है कि फिल्म जल्द ही साल 2026 में रिलीज होने वाली है. उन्होंने क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा, ‘वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं कभी भी इतनी बड़ी चीज का हिस्सा नहीं रहा, हममें से कोई भी नहीं रहा. हम आपको अपना तोहफा देने का इंतजार नहीं कर सकते. काम पूरा हो गया और टीम ने बहुत बढ़िया काम किया है. इसे सच करने में शामिल सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है. जल्द ही हम बड़े परिवार के साथ आपके घर आने वाले हैं. हमारे बड़े परिवार की तरफ से सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं.’
View this post on Instagram