Tulsi root remedies for Money। घर में पैसा क्यों नहीं टिकता

Share to your loved once


Tulsi Root Remedies: कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके घर में पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं. कभी अचानक से कोई खर्च खड़ा हो जाता है, तो कभी कोई समस्या ऐसा समय लेकर आती है कि जेब खाली होने लगती है. आमदनी बढ़ने के बाद भी सेविंग नहीं बन पाती, बिजनेस में फायदा नहीं होता या घर में लगातार पैसों की कमी महसूस होती है. ऐसे में इंसान सोच में पड़ जाता है कि आखिर गलती कहां हो रही है? क्या मेहनत कम है या किस्मत साथ नहीं दे रही? दरअसल, ज्योतिष और वास्तु से जुड़ा मानना है कि कई बार घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा, ग्रहों की खराब स्थिति या कुछ आदतों की वजह से धन रुक जाता है. यही नहीं, पैसों का नुकसान भी होने लगता है और इंसान कई तरह की मुश्किलों में फंस सकता है. ऐसे समय में कुछ उपाय मददगार साबित हो सकते हैं. भारत में कई पारंपरिक और आध्यात्मिक उपाय ऐसे हैं जिन्हें लोग वर्षों से अपनाते आए हैं और खुद को फायदा महसूस हुआ है. इन्हीं में से एक है तुलसी की जड़ का उपाय. हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है. माना जाता है कि घर में तुलसी माता का आशीर्वाद शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है. जहां तुलसी होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. तुलसी की पत्तियों से ज्यादा इसकी जड़ को खास माना जाता है क्योंकि ये ऊर्जा को अपने अंदर सोखकर माहौल को बेहतर बनाती है, अगर आपको भी लगता है कि मेहनत के बाद भी पैसा रुक नहीं रहा, तो तुलसी की जड़ के ये 3 उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं. ये उपाय आसान हैं, इनमें ज्यादा समय नहीं लगता और घर में अपनाए जा सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. घर के मंदिर में रखें तुलसी की जड़
अगर आपके घर में पैसा टिक नहीं रहा, बिना वजह खर्च बढ़ रहे हैं या आप महसूस कर रही हैं कि किस्मत साथ नहीं दे रही, तो ये उपाय आजमा सकती हैं. तुलसी की सूखी जड़ को साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें. इसके बाद इसे पीले या लाल कपड़े में बांधकर-घर के मंदिर में रखें.
-इसे गुरुवार या शुक्रवार के दिन रखना शुभ माना जाता है.
-प्रतिदिन या सप्ताह में कम से कम एक बार इस जड़ के सामने दिया जलाने से घर में शांत और सकारात्मक वातावरण बनता है.
-ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है और पैसों का रुकाव कम होने लगता है.

जो लोग मानसिक उलझन महसूस करते हैं या खुद को हमेशा चिंता में पाते हैं, उन्हें भी इस उपाय से फर्क महसूस हो सकता है. घर में शुभ ऊर्जा बढ़ती है और नेगेटिविटी कम होने में मदद मिलती है.

2. तुलसी की जड़ तिजोरी में रखने का उपाय
अगर आमदनी तो है लेकिन सेविंग नहीं है, या जितना भी पैसा आता है वो किसी न किसी कारण से खर्च हो जाता है, तो इस उपाय को आजमा सकती हैं. तुलसी की सूखी जड़ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी, लॉकर या जहां आप घर में पैसे रखते हैं, वहां रख दें.
-लाल कपड़ा समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
-ऐसा माना जाता है कि यह उपाय धन को आकर्षित करता है और बेवजह के खर्चों पर रोक लगने लगती है.
-व्यापारियों के लिए ये उपाय फायदा कर सकता है ताकि दुकान या ऑफिस में नकदी का फ्लो बेहतर रहे.

कई लोग कहते हैं कि इस उपाय के बाद उन्हें आर्थिक निर्णय लेने में भी स्पष्टता आने लगती है और गलत जगह पैसा फंसना कम हो जाता है. इसे एक बार आजमाकर देखना ठीक रहेगा.

3. लंबे समय से आर्थिक परेशानी हो? यह उपाय आजमाएं
अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्या लंबे समय से बनी हुई है, नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा, व्यापार में लगातार रुकावटें आ रही हैं या हर काम में पैसा उलझ रहा है, तो यह उपाय करें.
-तुलसी की सूखी जड़ को लाल कपड़े में बांधें.
-इसे घर के मंदिर में या पवित्र स्थान पर इस तरह रखें कि किसी बाहरी की नजर न पड़े.
-इस उपाय को रविवार या मंगलवार के दिन करना बेहतर माना जाता है.

ऐसा माना जाता है कि इससे ग्रहों का दबाव कम होता है, बाधाएं हटने लगती हैं और आर्थिक फायदा मिलने के रास्ते खुलते हैं. यह उपाय आध्यात्मिक स्तर पर आत्मविश्वास भी बढ़ाता है.

कुछ जरूरी बातें जो ध्यान रखें
-तुलसी की जड़ सूखी और साफ होनी चाहिए.
-इसे हाथ में लेते समय मन शांत रखें, गुस्से या तनाव में उपाय न करें.
-जड़ को गंदे स्थान या फुटवेयर के पास न रखें.
-उपाय करते समय “हे तुलसी माता, मेरे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे” इस भावना से प्रार्थना करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP