जहानाबाद का अनोखा समोसा… आलू नहीं, खोया-सूजी और चाशनी से होता है तैयार, कीमत 10 रुपये

Share to your loved once


Last Updated:

Jehanabad unique samosa: समोसा बिहार में काफी प्रचलन में है. लोग यही जानते हैं कि यह एक ऐसा नाश्ता है, जिसका स्वाद मुंह में जाते ही मजा आ जाता है. हालांकि, आलू मसला वाला समोसा सबने खाया होगा. यह आपको बिहार ही नहीं देश के लगभग सभी हिस्सों में हर जगह मिल ही जाता है. लेकिन, बिहार के जहानाबाद में एक अलग तरह का समोसा प्रचलन में है. जहानाबाद का यह समोसा इसलिए खास है क्योंकि इसमें आलू नहीं बल्कि खोया और सूजी चाशनी के साथ भरा रहता है. दरअसल, यह समोसा वाली मिठाई है जो जहानाबाद में काफी प्रचलित है.

जहानाबाद में समोसे वाली मिठाई का क्रेज काफी बढ़ गया है. यहां वैसे इक्का दुक्का ही दुकान हैं, जहां यह मिठाई मिलती है. स्थानीय लोगों की मानें तो यह एक अगल तरह का समोसा है इसलिए लोग इसे काफी दिलचस्पी लेकर खाते हैं. यह जहानाबाद जिले के हाटी मोड़ की मिठाई दुकान में उपलब्ध है.

वहीं इस खास समोसे की रेसिपी की बात करें तो इसे तैयार करना भी काफी आसान है. इसे तैयार करने में मैदा,सूजी, खोया, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ती है. इसे बनाने में सबसे पहले जिस प्रकार से समोसा के लिए मैदा का आटा तैयार करते हैं वैसे ही कर लें. साथ ही चीनी का चाशनी भी अलग से बना लें.

इसके बाद सूजी को भून लें और इसमें खोया मिलाकर एक बर्तन में रख लें. इसके बाद समोसा आकार में स्ट्रक्चर तैयार करें. उस स्ट्रक्चर में फिर सूजी और खोया भरें. इसके बाद रिफाइन में इस समोसो को छान लें. जब यह पूरी तरह से पक जाए तो उसे भी अलग से तैयार चाशनी में डूबो दें और थोड़ी देर में निकाल लें. अब आपकी समोसे वाली मिठाई बनकर तैयार है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार रोहित कुमार का कहना है कि हम इसे 3 साल से तैयार कर रहे हैं. यह स्पेशल मिठाई है, जिसके चलते लोग काफी पसंद करते हैं. दिन भर 100 से 150 पीस निकल ही जाता है. इसकी कीमत एक पीस की 10 रुपए है. लोग तो समोसा देखकर चौंक जाते हैं, लेकिन खाते हैं तो उनको इसका स्वाद समझ में आता है. हमने इसे बिहार के आरा में बनते हुए देखा था, जिसके बाद हमें यह आइडिया आया कि इस मिठाई को बनाना है.

दुकानदार ने कहा कि इसे तैयार करना भी काफी आसान है. आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. जैसे आपका समोसा तैयार होता है ठीक उसी तरह ही यह मिठाई तैयार होती है. सिर्फ इसमें आलू के मसाले की जगह चाशनी, सूजी और खोया भरना होता है, लेकिन इसका स्वाद बेहद मजेदार होता है.

homebihar

जहानाबाद का अनोखा समोसा… आलू नहीं, खोया-सूजी और चाशनी से होता है तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP