गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मिल गई दो लाश, एक की अभी तलाश, भारी संख्या में पहुंची पुलिस
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुरानी रंजिश के कारण ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. जिले के गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी में बुधवार की देर रात को दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस दौरान एक पक्ष ने पीड़ित पक्ष के तीन युवकों की निर्ममता से हत्या कर दी.
गाजीपुर के गहमर गांव में तीन लोगों की हत्या.गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुरानी रंजिश के कारण ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. जिले के गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी में बुधवार की देर रात को दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस दौरान एक पक्ष ने पीड़ित पक्ष के तीन युवकों की निर्ममता से हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद एक लाश तालाब के किनारे मिली है, जबकि दूसरी लाश तालाब के अंदर मिली है. तीसरे युवक के शव की तालाब में तालाश की जा रही है. तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. (यह खबर अपडेट की जा रही है)
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें