तोहफे में कश्मीर चाहिए; जब पाकिस्तानी जर्नलिस्ट से शादी को तैयार हो गए थे अटल बिहारी वाजपेयी लेकिन…

Share to your loved once


Last Updated:

जब पाकिस्तानी जर्नलिस्ट से शादी को तैयार हो गए थे अटल बिहारी वाजपेयी लेकिन...राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था. (फाइल फोटो)

लखनऊ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि एक अविवाहित पाकिस्तानी महिला, वाजपेयी के भाषण से प्रभावित होकर, उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था. तोहफे के तौर पर वह कश्मीर चाहती थी. वह अटलजी की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ में आयोजित ‘एकल काव्य पाठ’ को संबोधित कर रहे थे.

राजनाथ ने याद करते हुए कहा, “पाकिस्तान दौरे के दौरान एक महिला ने वाजपेयी से पूछा, ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगे, और बदले में कश्मीर देंगे? वाजपेयी की भाषण देने की कला मशहूर थी. उनकी हाजिरजवाबी भी देखने लायक थी. वाजपेयी ने उस महिला से कहा कि वह उससे शादी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP