हरियाणाः अंबाला का सिक्योरिटी गार्ड, पानीपत में नौकरी और यमुनानगर में मिली खून से सनी लाश
Last Updated:
Haryana Crime: यमुनानगर के गांव सुड़ैल में बरसाती नदी के पुल के नीचे खून से लथपथ शव मिला, जो संभवतः एमएस फर्म के सिक्योरिटी गार्ड का है. पुलिस जांच में जुटी है. आईकार्ड पर युवक का नाम अंकित था और वह अंबाला का रहने वाला था. हालांकि, पुलिस पूरी तरह से एड्रेस को कन्फर्म कर रही है.
HR_2512_YAMUNANAGAR_MURDER_PARVEJ KHAN यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के नेशनल हाईवे के समीप गांव सुड़ैल के पास गुरुवार सुबह एक खून से लथपथ पड़ा शव मिला. शव को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने के बाद किसी ने शव को यहां फेंका था. शुरुआती जांच में यह शव एमएस फर्म के सिक्योरिटी गार्ड का लग रहा है. फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम टीमें और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं
जानकारी के अनुसार, गांव सुड़ैल में बरसाती नदी के पुल के नीचे यह शव फेंका गया था. शव पर खून से सने हुए कपड़े आधे अधूरे उतरे हुए थे और चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे.
सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने जुट गई बाद हत्या की थी तो ऐसे में आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और देखा कि मृतक के गले में एक एमएस फॉर्म के सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर आई कार्ड पड़ा हुआ है. यह फॉर्म पानीपत की बताई जा रही है, लेकिन मृतक का एड्रेस अंबाला जिले का मनका मनकी गांव का अंकित किया हुआ है.
फिलहाल अभी तक पहचान की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है. गले में लटके आई कार्ड के आधार पर पुलिस उसे एड्रेस पर भी जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरा की भी जांच की जा रही है. एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि एक शव बरामद हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का ही लग रहा है और शव को यहां लाकर फेंका गया है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें