Varanasi VIP darshan at Kashi Vishwanath is prohibited

Share to your loved once


Last Updated:

Kashi Vishwanath Temple: नए साल को लेकर हर कोई उत्सुक है. सबने घुमने के प्लान बना लिए हैं. कोई पहाड़ों पर तो कोई धर्म नगरी को चुन रहा है. ऐसे में वाराणसी में भी भक्तों की भीड़ लग गई है. अबतक लाखों लोग दर्शन कर चुके हैं. ऐसे में मंदिर के प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब काशी विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन नहीं हो पाएंगे.

वाराणसी: नए साल से पहले धर्म नगरी काशी में पर्यटकों का रेला लगा हुआ है.नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ के धाम में भी सावन जैसी भीड़ दिख रही है. भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए है. इसके तहत 3 जनवरी तक बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई गई है. यानी अब वीआईपी दर्शन भक्त नहीं कर सकेंगे. वहीं, मंदिर में श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए जिगजैग लाइन की व्यवस्था भी की गई है, जैसा सावन के महीने में देखने को मिलता है.

मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं के सुविधा के मद्देनजर आज से 3 जनवरी तक बाबा विश्वनाथ भक्तों को सिर्फ झांकी दर्शन ही देंगे. कोई भी भक्त मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा का स्पर्श दर्शन नहीं कर पाएगा. 3 जनवरी तक भीड़ को देखा जाएगा उसके बाद इस व्यव्स्था में क्या बदलाव होंगे इसमें मंदिर न्यास फैसला करेगा.

प्रोटोकॉल दर्शन भी बंद
इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल दर्शन पर भी रोक लगाई है. विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि इस समय में विशेष दर्शन के कारण आम श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो सकती है, जिसके कारण फिलहाल इस व्यवस्था पर रोक लगाई गई है. बाबा विश्वनाथ की सभी आरतियों की टिकट की बुकिंग भी फुल है. हालांकि मंदिर में सुगम दर्शन के टिकट को फिलहाल बंद नहीं किया गया है.

लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना
काशी विश्वनाथ मंदिर में बीते 2 दिनों में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है. भक्तों की ये भीड़ का सिलसिला फिलहाल लगातार जारी है. अनुमान है नए साल पर करीब 10 लाख श्रद्धालु काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ सकते हैं. इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है.

4 साल में इतने आए श्रद्धालु
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को चार साल पूरे हो गए है. चार सालों में काशी विश्वनाथ मंदिर में 26 करोड़ 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है. बताते चलें साल 2025 में अब तक 6 करोड़ 70 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा धाम आ चुके हैं. इस महीने में यह आंकड़ा 7 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

homeuttar-pradesh

काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन पर लगी रोक, आखिर ऐसा क्यों हुआ, जानें सब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP