UP Live News: लखनऊ से ईरानी नस्ल का कीमती ‘ज़ुल्जना’ घोड़ा चोरी, अयोध्या में कड़ाके की ठंड, फिर भी रामनगरी में नहीं थमी आस्था
UP Live News Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में चारी हैं. प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर के बीच है. घने कोहरे के कारण बाइक सवारों के हेलमेट पर पानी की बूंदें दिखाई दीं. इस बीच उन्नाव में कोहरे से रोडवेज बस की कंटेनर से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अलगा हिस्सा चकनाचूर हो गया.
इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए. वहीं क्रिसमस की सुबह कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया और अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, क्राइम और शिक्षा की खबरों का पल-पल का लाइव अपडेशन…
ईरानी नस्ल का घोड़ा लखनऊ से चोरी
कर्बला तालकटोरा से कीमती ईरानी नस्ल का घोड़ा चोरी हो गया है. यह घोड़ा धार्मिक आस्था से जुड़ा ‘ज़ुल्जना’ है, जो शिया समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है. कहा जाता है कि इसी नस्ल का घोड़ा कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन के पास था और मुहम्मद साहब ने भी इसी नस्ल के घोड़े पाले थे. मोहर्रम के दौरान इसी घोड़े का जुलूस निकाला जाता है. चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. खोजने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.
सिर्फ दो बोल्ट पर टिका है कानपुर का ऐतिहासिक LLJM चर्च
डेढ़ साल पहले बना 10 पॉइंट्स पर प्लान, पर दिल्ली-गाजियाबाद NH-9 पर कम नहीं हुआ जाम, जानिए क्या है असली वजह?
छात्रा की सहमति से बनाए गए संबंध यौन उत्पीड़न नहीं.. 19 साल बाद लेक्चरर की बर्खास्तगी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द
एयरपोर्ट जाने से पहले चेक कर लें, लखनऊ-दिल्ली की ये फ्लाइट्स 3 दिन रहेंगी रद्द
अयोध्या: कड़ाके की ठंड में भी नहीं डगमगाई आस्था
रामनगरी अयोध्या में ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. भीषण ठंड के बावजूद दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन कर रहे हैं. ठंड के चलते जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, वहीं मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. सुबह मंगला आरती और श्रृंगार आरती के साथ श्रद्धालु लगातार दर्शन कर रहे हैं.
सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ आ रहे हैं. यहां पीएम मोदी बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम मोदी यहां अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय. की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे. साथ ही इन महान विभूतियों के जीवन और विचारों को संजोने के लिए बनाए गए म्यूजियम का भी उद्घाटन होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर को सजाया और संवारा गया है. आयोजन स्थल की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई राज्यों से विशेष फूलों वाले पौधे मंगाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद की गई है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से करीब 2000 बसें लखनऊ पहुंच रही हैं. वाहनों की पार्किंग के लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां 2600 बसें और लगभग 2000 कारें खड़ी हो सकेंगी. यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.