Prashant Veer take 3 wickets for UP in Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में प्रशांत वीर ने यूपी के लिए मैच में तीन विकेट लिए

Share to your loved once


Last Updated:

Prashant Veer in VHT: विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल का प्रदर्शन किया. प्रशांत को हाल ही में हुए आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन में सीएसके की टीम ने 14.20 करोड़ में खरीदा है. इस तरह प्रशांत वीर पर सीएसके का दांव सुपरहिट साबित हो रहा है.

CSK का 14 करोड़ी दांव हुआ सुपरहिट! डेब्यू मैच में ही मचाया कोहरामप्रशांत वीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में गेंदबाजी से किया कमाल

नई दिल्ली: 24 दिसंबर से घरेलू टूर्मामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो गया. पहले राउंड के मुकाबलों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की धूम रही. वहीं कई ऐसे युवा खिलाड़ी भी रहे, जिन्होंने अपने दमदार खेल से सनसनी मचाई. ऐसे ही एक खिलाड़ी प्रशांत वीर हैं. उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले प्रशांत वीर ने हैदराबा के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. रिंकू सिंह की कप्तानी में प्रशांत ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया.

हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्रशांत को बल्लेबाजी में तो ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने यूपी के लिए 10 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 47 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में सवाल ये उठता है कि प्रशांत वीर के इस प्रदर्शन की चर्चा क्यों हो रही है. दरअसल इस युवा खिलाड़ी को इसी महीने हुए आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ की बड़ी रकम पर अपनी टीम के लिए खरीदा था. प्रशांत का बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपए थे. ऐसे में जिस तरह से प्रशांत ने लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया उससे साफ हो गया कि सीएसके ने सही जगह दांव लगाया है.

यूपी की हैदराबाद के खिलाफ दमदार जीत

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो यूपी की टीम ने हैदराबाद को 84 रन से करारी मात दी. मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 324 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए अभिषेक गोस्वामी ने 81 रन, आर्यन जुयाल ने 80 रन और ध्रुव जुरेल ने 80 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान रिंकू सिंह ने भी 48 गेंद में 67 रनों की दमदार पारी खेली.

इसके जवाब में हैदराबाद की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. हैदराबाद 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 ओवर में 240 रन बनाकर सिमट गई. हैदराबाद के लिए सिर्फ तनमय अग्रवाल ही टीम के लिए एक बड़ी पारी खेल पाए. तनमय ने 43 गेंद में 53 रनों की पारी खेली. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा पाए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

CSK का 14 करोड़ी दांव हुआ सुपरहिट! डेब्यू मैच में ही मचाया कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP