Virat Kohli Rohit Sharma VHT Match broadcasting: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का मैच प्रसारित नहीं होने से बीसीसीआई पर भड़के फैंस

Share to your loved once


Last Updated:

Vijay Hazare Trophy Broadcast: विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने मैदान पर उतरे. अपने चहेते स्टार को खेलते हुए देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद घरेलू टूर्नामेंट के लिए फैंस का बीसीसीआई पर गुस्सा फूट पड़ा.

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट-रोहित के शतक के बाद भी फैंस में गुस्सा!विराट कोहली और रोहित शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने मैदान पर उतरे. इन दोनों स्टार प्लेयर को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम में आए. विराट और रोहित दोनों ने ही अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार खेल दिखाया, लेकिन इसके बावजूद फैंस में गुस्सा देखने को मिला. सिर्फ इतना ही नहीं, फैंस ने बीसीसीआई पर भी अपना गुस्सा निकाला.

दरअसल इस गुस्से की वजह विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा के मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं होना है. बीसीसीआई विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबलों का लाइव प्रसारण नहीं कर रही है और ना ही किसी प्लेटफॉर्म पर इसका लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा है. बता दें कि टूर्नामेंट में खेले जा रहे पहले राउंड के मुकाबलों में कुछ चुनिंदा मैचों को ही टीवी पर दिखाया गया. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जिस मैच में खेल रहे थे, उसका लाइव प्रसारण नहीं किया गया. इसी वजह से फैंस में गुस्सा देखने को मिला.

विराट कोहली के मैच में फैंस की एंट्री नहीं

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का मुकाबला आंध्र प्रदेश के खिलाफ था. दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बंद दरवाजों के पीछे खेला गया. इस मैच के लिए दर्शकों की एंट्री तक नहीं थी. ऐसे में बिना लाइव प्रसारण के फैंस सिर्फ स्कोरकार्ड अपडेट पर निर्भर थे. फैंस की चाहत थी कि वह विराट कोहली को मैदान पर लाइव खेलते हुए देखे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. हालांकि, मुंबई के मुकाबले के लिए जयपुर में भारी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे. इस मैच में रोहित शर्मा का फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिला.

क्यों नहीं किया गया लाइव प्रसारण?

विजय हजारे ट्रॉफी में एक साथ और एक ही समय पर कई सारे मैच खेले जाते हैं. वहीं कई मैच ऐसे ग्राउंड पर भी खेले जाते हैं, जहां ब्रॉडकास्टिंग फैसिलिटी का सेटअप नहीं है. ऐसे में बीसीसीआई उन मैचों का लाइव प्रसारण नहीं करती है. हालांकि, बीसीसीआई अपने आधिकारिक वेब साइट पर मैच से जुड़े पल पल की जानकारी शेयर करते रहते हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट-रोहित के शतक के बाद भी फैंस में गुस्सा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP