moong dal methi recipe | winter special dal recipe | methi moong dal | healthy winter food | indian dal recipe | methi benefits | easy dal recipe | winter comfort food | vegetarian recipe
Last Updated:
Moong Dal Methi Recipe: अगर आप रोज की दाल से बोर हो चुके हैं, तो सर्दियों में मूंग दाल मेथी जरूर ट्राई करें. हरी मेथी और मूंग दाल का मेल स्वाद के साथ सेहत भी देता है. यह दाल पचने में हल्की, पोषक तत्वों से भरपूर और सर्द मौसम के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. आसान विधि से बनने वाली यह रेसिपी घर के हर सदस्य को पसंद आएगी और खाने में नया स्वाद जोड़ेगी.
हैदराबाद: सर्दियों का मौसम अपने साथ ताजी और हरी सब्जियों की बहार लेकर आता है. इस मौसम में खान-पान का अपना अलग ही मजा है. अक्सर घरों में दोपहर या रात के खाने में साधारण दाल बनाई जाती है, जिसे रोज खाकर परिवार के सदस्य ऊब जाते हैं. अगर आप भी अपने जायके में कुछ नयापन और पोषण जोड़ना चाहते हैं. तो मूंग दाल मेथी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
मेथी की तासीर गर्म होती है और यह विटामिन्स से भरपूर होती है वहीं मूंग की दाल सुपाच्य और हल्की होती है. इन दोनों का मेल न सिर्फ आपके खाने की थाली का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद रहेगा.
जरूरी सामग्री
इस डिश को बनाने के लिए आपको किचन में मौजूद बुनियादी चीजों की जरूरत होगी.
1 कप मूंग दाल, 1 कप ताजी बारीक कटी मेथी. तड़के के लिए 1 बारीक कटा प्याज, 1 टमाटर, 1-2 हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट. मसाले के लिए आधा चम्मच जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार लाल मिर्च व नमक। 2 चम्मच तेल, पानी और गार्निशिंग के लिए हरा धनिया.
बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद कुकर में दाल, थोड़ी हल्दी और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 3 सीटी आने तक पका लें. ध्यान रहे कि दाल बहुत ज्यादा घुली हुई या बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरे का तड़का लगाएं. जीरा चटकने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब प्याज भुन जाए, तो टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल न छोड़ दे. अब इसमें कटी हुई मेथी डालें और 2-3 मिनट तक चलाएं ताकि मेथी का कच्चापन निकल जाए और वह नरम हो जाए.
विंटर स्पेशल डिश बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक
अब पकी हुई मूंग दाल को कड़ाही में पलट दें. इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें ताकि मेथी और मसालों का स्वाद दाल में रच-बस जाए. अंत में गरम मसाला डालें और गैस बंद कर दें. आपकी गर्मागर्म मूंग दाल मेथी तैयार है इसे बारीक कटे हरे धनिये से सजाएं. इसे आप देसी घी लगी रोटियों, कुरकुरे पराठों या फिर जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं. यह विंटर स्पेशल डिश बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब पसंद आएगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें