सलमान खान केस: दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 18 मई

Share to your loved once


Last Updated:

सलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इस मामले में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सलमान खान के वकील निजाम पाशा को संशोधित ज्ञापन दाखिल न करने पर फटकार लगाते हुए अगले दिन के अंदर इसे दाखिल करने का आदेश दिया. इस मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, इस मसले को लेकर पहुंचे अदालतसलमान खान ने पर्सनैलिटी राइट्स मामले में केस दर्ज कराया है जिसकी सुनवाई चल रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान  अपनी निजता और व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) की सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे. एक्टर की निजता और व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े अहम मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. इस केस में अब कोर्ट 18 मई को अगली सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को मामले की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने जरूरी निर्देश जारी किए.

सलमान खान की तरफ से पेश वकील निजाम पाशा ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अभी तक संशोधित ज्ञापन (Revised Memo of Parties) दाखिल नहीं किया है, जबकि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ऐसा करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे. इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वकील को तीन दिनों के भीतर संशोधित ज्ञापन दाखिल करने का निर्देश दिया.

हाईकोर्ट ने सलमान खान के वकील को लगाई फटकार

हाईकोर्ट ने कहा कि तय समयसीमा में दस्तावेज दाखिल किए जाएं ताकि मामले की आगे की सुनवाई में कोई देरी न हो. इसके साथ ही कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई की तारीख 18 मई तय कर दी. गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. कोर्ट ने कहा था कि अभिनेता के नाम और पहचान के दुरुपयोग से जुड़े मामलों पर तुरंत कदम उठाए जाएं.

सलमान खान पर्सनैलिटी राइट्स मामले में 18 मई को अगली सुनवाई होगी

सलमान खान ने अपनी याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स उनके नाम, तस्वीर, आवाज, व्यक्तित्व और छवि का बिना अनुमति कमर्शियल इस्तेमाल कर रही हैं. याचिका में इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई है.

अभिनेता का कहना है कि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल न सिर्फ उनकी निजता का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम लोगों को भी गुमराह किया जा रहा है. यह मामला अब सिर्फ सलमान खान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसे सेलेब्रिटीज के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े एक अहम कानूनी मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है. सलमान खान से पहले शिल्पा शेट्टी, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्च, जया बच्चन समेत, अरिजीत सिंह समेत कई सितारे पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

सलमान खान ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, इस मसले को लेकर पहुंचे अदालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP