aaj-ka-vrishabh-rashifal-taurus-horoscope-today-love-career-business full-of-challenges, वृषभ राशि वालों के घर में आज खटाखट आएगा पैसा, पहले करना होगा ये काम, ज्योतिष ने क्या बताया

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आज शिवजी की कृपा बरसने वाली है. वृषभ राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. आज आपको अचानक आपका पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज धनिष्ठा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. आज आपको अचानक आपका पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इसके अलावा आज धन लाभ के भी बेहतर योग हैं. आज आप किसी को पैसा भी उधार न दें.

ऑफिस में मेहनत से करें काम

बात वृषभ राशि के जातकों के करियर की करें तो जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे, लेकिन इसके बाद भी आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है. जो लोग व्यवसायी हैं, आज उनका दिन भी चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन आप तमाम चुनौतियों के बाद भी अपने काम को पूरा कर पाएंगे. आज आप बड़े और अहम फैसलों को भी ले सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार को छोड़ सोने-चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो लांग टर्म में आपको इसका मुनाफा होगा.

ये भी पढ़ें:- नए साल में मूलांक 6 को मिलेगी सरकारी नौकरी, कौन पाएगा नई जॉब? किसे बिजनेस में होगा मुनाफा, जानें वार्षिक अंक राशिफल

झगड़े की संभावना

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्तिथि बनी रहेगी. आज आप अपने वाणी पर भी संयम रखें वरना आपके पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. इसके चलते आपका ब्रेकअप होने के चांसेज भी हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने लाइफ पार्टनर को कोई छोटा-मोटा तोहफा जरूर उपहार स्वरूप भेंट करें. आज आपका शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक घर से बाहर किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध में हल्दी मिलाकर उनका अभिषेक करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों के घर में आज खटाखट आएगा पैसा! पहले करना होगा ये काम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP