बॉलीवुड की 6 मनहूस फिल्में, जिनसे बर्बाद हो गया 3 एक्टर का करियर, यहीं से शुरू हुआ था अभिषेक बच्चन का बुरा वक्त
Last Updated:
6 Ill Fated Bollywood Films: साल 2002 से लेकर साल 2015 के बीच 6 ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिन्हें लोग आज भी मनहूस के रूप में जानते हैं. इन फिल्मों से न सिर्फ फिल्ममेकर्स को फाइनेंशियल नुकसान हुआ, बल्कि 2 एक्टर्स का करियर भी बर्बाद हो गया. 1 एक्टर का करियर तो शुरू होने से पहले ही तबाह हो गया. वहीं, दूसरी ओर इन्हीं में से एक फिल्म ऐसी थी, जिसके बाद अभिषेक बच्चन का बुरा वक्त शुरू हुआ. आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं 6 मनहूस फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया. लेकिन, कुछ फिल्में ऐसी भी बनीं जिनसे कलाकारों का करियर तबाह हो गया. आज हम उन्हीं 6 फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने मनहूस माना. ये सभी सभी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थीं. तो चलिए, आपको बॉलीवुड की उन 6 मनहूस फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी (2002): यह एक फैंटेसी एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था, जो डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म थी. फिल्म में अरमान कोहली और मनीषा कोइराला के साथ सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, सोनू निगम, आफताब शिवदासानी, आदित्य पंचोली, रंभा और शरद कपूर सहित कई कलाकार थे, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. बड़े सितारों (अक्षय कुमार, सनी देओल, मनीषा कोइराला) के होने के बावजूद, इसके मुख्य नायक अरमान कोहली का करियर इस फिल्म के बाद कभी पटरी पर नहीं लौट पाया और इस फिल्म के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया.

राम गोपाल वर्मा की आग (2007): यह भी एक एक्शन फिल्म था, जिसे राम गोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. फिल्म में मोहनलाल, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, प्रशांत राज सचदेव, सुष्मिता सेन, जेडी चक्रवर्ती और सुचित्रा कृष्णमूर्ति मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म 1975 की हिंदी फिल्म शोले का रूपांतरण था, जो रिलीज के साथ ही डिजास्टर बनी थी. ‘शोले’ की इस रीमेक को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी आपदाओं में गिना जाता है. इस फिल्म ने न केवल नए कलाकार प्रशांत राज का करियर शुरू होने से पहले खत्म कर दिया, बल्कि इसने अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार की छवि को भी उस समय काफी नुकसान पहुंचाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लव स्टोरी 2050 (2008): यह एक साइंस फिक्शन-रोमांस फिल्म थी, जिसे हैरी बावेजा ने डायरेक्ट किया था और पम्मी बावेजा ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा थे. यह यूटोपियन टाइम ट्रैवल पर पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसे आज भी डिजास्टर फिल्मों में गिना जाता है. भारी बजट और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ हरमन बवेजा को इस फिल्म से बड़े पैमाने पर लॉन्च किया गया था. फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद उनका करियर कभी टेक-ऑफ ही नहीं कर सका.

द्रोण (2008): यह एक सुपरहीरो फिल्म थी, जिसे गोल्डी बहल ने डायरेक्ट किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, के के मेनन और जया बच्चन ने अभिनय किया था. फिल्म में कलरिपयट्टू, छऊ, गतका और तलवारबाजी जैसे भारतीय मार्शल आर्ट दिखाए गए थे. ₹45 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ₹15 करोड़ से भी कम कमा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसी फिल्म के बाद से अभिषेक बच्चन का बुरा वक्त शुरू हुआ था, जिसके बाद सोलो लीड हीरो के रूप में उतने सफल नहीं हो पाए, जितना सभी को उम्मीद थी. हां, मल्टीस्टारर फिल्मों से उन्हें जरूरत सफलता मिली, जैसे- फिल्म ‘धूम’.

हिम्मतवाला (2013): यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे साजिद खान ने लिखा और डायरेक्ट किया था और रॉनी स्क्रूवाला और वाशु भगनानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में थे. 1983 में सेट, यह के. राघवेंद्र राव की 1983 की इसी नाम की फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है, जो खुद 1981 की तेलुगु फिल्म ऊरुकी मोनागाडु का रीमेक थी. इसी फिल्म से तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जो रिलीज के साथ फ्लॉप साबित हुई थी.

बॉम्बे वेलवेट (2015): यह एक पीरियड क्राइम फिल्म थी, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया था, जो इतिहासकार ज्ञान प्रकाश की किताब मुंबई फेबल्स पर आधारित थी. इसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर मुख्य भूमिकाओं में थे, साथ ही के के मेनन, मनीष चौधरी, विवान शाह और सिद्धार्थ बसु सहायक भूमिकाओं में थे. ₹120 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ भी नहीं बटोर पाई थी और इस फिल्म को भी डिजास्टर में गिना जाता है.