Vijay Hazare Trophy 2025-26 Round 1: इशान का शतक बेकार, रोहित-कोहली वापसी मैच में चमके, सूर्यवंशी का एक और रिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Vijay Hazare Trophy 2025-26 Round 1: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-25 पहले राउंड के मैच खत्म हो गए. भारतीय स्टार्स के घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट में लौटने के साथ ही सबकी नजरें स्कोरकार्ड पर टिकी थीं. क्योंकि बीसीसीआई सिर्फ कुछ चुनिंदा मैचों की स्ट्रीमिंग कर रहा था.

इशान का शतक बेकार, रोहित-कोहली वापसी मैच में चमके, सूर्यवंशी का एक और रिकॉर्डरोहित और विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेली जोरदार पारी.

नई दिल्ली. विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे. उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ एक शानदार सेंचुरी लगाई. 15,999 रनों पर अटके कोहली को लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बनने के लिए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. कोहली ने सिर्फ वह एक रन ही नहीं बनाया, बल्कि 130 रन और भी जोड़े. 299 रनों का पीछा करते हुए 37 साल के कोहली पहले ही ओवर में मैदान पर आए. कोहली अपने रेगुलर चेज-मास्टर मोड में आ गए, अपना 58वां लिस्ट ए शतक बनाया और तब आउट हुए जब दिल्ली को 17.1 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 25 रन चाहिए थे. अब उन्हें तेंदुलकर के 60 शतकों को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 3 लिस्ट ए शतकों की जरूरत है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) से ज्यादा रन बनाए.उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 237 रनों का पीछा करते हुए बतौर ओपनर नाबाद 155 रन बनाए. और मुंबई ने सिर्फ 30.3 ओवर में मैच जीत लिया. 38 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 62 गेंदों में अपना 37वां लिस्ट ए शतक बनाया. दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज ने दिखाया कि वह कितनी अच्छी लय में हैं, क्योंकि मैच में सिर्फ एक और बल्लेबाज ने अर्धशतक बनाया.

रोहित और विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेली जोरदार पारी.

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र के शतकवीर
वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अपने 7वें लिस्ट ए मैच में 14 साल के वैभव वबजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए और उन्होंने लिस्ट ए इतिहास का सबसे तेज शतक भी लगाया. सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में अपना पहला 50 ओवर का शतक पूरा किया. यह दूसरा सबसे तेज लिस्ट ए शतक था, हालांकि बाद में बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने उसी पारी में सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़कर वैभव से यह रिकॉर्ड छीन लिया.

वैभव सूर्यवंशी का कोहराम जारी, सिर्फ चौके छक्के से बना डाले 154 रन

देवदत्त पडिक्कल ने इशान किशन को पीछे छोड़ा
इशान किशन ने लिस्ट ए का चौथा सबसे तेज शतक लगाया, लेकिन झारखंड फिर भी हार गया. 413 रन का बड़ा टारगेट देने के बावजूद झारखंड को लगा होगा कि वे सेफ जोन में हैं. लेकिन देवदत्त पडिक्कल और कर्नाटक के इरादे कुछ और ही थे. बाएं हाथ के ओपनर ने 147 (118) रन की शानदार पारी खेली, जिससे कर्नाटक ने रिकॉर्ड चेज किया. यह लिस्ट ए का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा चेज है, जिसमें कर्नाटक के हर बल्लेबाज ने 25 से ज्यादा रन बनाए. कप्तान मयंक अग्रवाल और अभिनव मनोहर ने तेज फिफ्टी बनाईं, लेकिन हर खिलाड़ी ने अहम योगदान दिया. करुण नायर कर्नाटक के सबसे धीमे बल्लेबाज थे, और उनका भी स्ट्राइक रेट 107.41 था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

इशान का शतक बेकार, रोहित-कोहली वापसी मैच में चमके, सूर्यवंशी का एक और रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP