Prepare Amla pickle quickly at home| amla pickle recipe| mp news|
Amla Pickle Simple Recipe. ठंड का मौसम शुरू है, जिसके चलते ज्यादातर घरों में आंवला के अचार रखे जा रहे हैं. छतरपुर जिले की रहने वाली केशकली सालों से आंवला आचार बना रही हैं. इनके आचार की खासियत है कि इनका बनाया हुआ आंवला सालों साल खराब नहीं होता है.
80 वर्षीय केशकली लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि हम तों सालों से आंवला अचार बना रहे हैं. ये अचार पुराने परंपरागत तरीके से ही बनाते आ रहे हैं. हमारे अम्मा भी ऐसे ही बनाती थीं. उन्हें से हमनें सीखा है. हमारे यहां जो आंवला अचार बनाया जाता है, वह बिल्कुल देसी तरीके से बनाया जाता है.
आंवला अचार बनाने से सबसे करें ये काम
केशकली बताती हैं कि सर्दी के मौसम आंवला अचार सबसे ज्यादा खाया जाता है. आंवला 2 तरीके से बनाया जाता है. पहले तरीके मेंआंवले को धोया जाता है. इसके बाद अमकटना से काटा जाता है. फिर धूप में सुखाया जाता है. ताकि आंवले का कड़वापन चला जाए. वहीं दूसरे तरीके में आंवला को उबाल लिया जाता है. इसके बाद इसे काटा जाता है.
ऐसे करें आंवला अचार का मसाला तैयार
केशकली बताती हैं कि अब बारी आती है मसाला तैयार करने की. इस मसाले में मेथी दाना, राई, हल्दी, नमक और मिर्च को एक साथ पीस लें. मसाले में इन सभी चीजों की मात्रा स्वादानुसार ही रखें. ध्यान दें कि 1 किलो आंवला अचार में डेढ़ पाव (लगभग 350 ग्राम) मसाला ही मिला सकते हैं.
सबसे बाद में मिलाएं सरसों तेल
इसके बाद अपने हांथों से सभी आंवले में अच्छी तरह से मसाला मिला लें. इसके बाद सरसों का तेल मिला लें, एक बार फिर से आंवले को सरसों के तेल से अच्छी तरह से मिला लें.
आंवला अचार बनाने के लिए चीजें
1 किलो आंवला, 250 ग्राम सरसों का तेल, 50 ग्राम राई, 10 ग्राम मेथी दाना, 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 2 ग्राम हल्दी पाउडर, 1 ग्राम अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार ही लें.
इस बर्तन में रखने से नहीं होता सालों साल खराब
केशकली बताती हैं कि आंवला अचार 2 साल तक खराब नहीं होता है. लेकिन सबसे जरूरी होता है कि आप आंवला अचार किस बर्तन में रखते हैं. पुराने जमाने में तो हम मिट्टी के बर्तन में रखते थे. मिट्टी के रखे बर्तन में आंवला अचार सालों साल खराब नहीं होता है. साथ ही आंवला अचार में नमक और तेल की मात्रा भी ज्यादा रखें, इससे आंवला जल्दी ख़राब नहीं होता है.
आंवला अचार खाने के फायदे
आंवले का अचार पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है. यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है.आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं. बता दें, आंवला विटामिन-सी का खजाना है जो न सिर्फ आपके बालों और आंखों के लिए फायदेमंद है बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है. यह पाचन में सुधार लाता है, खून को साफ करता है और बदलते मौसम में होने वाले फ्लू से बचाने में भी काफी मदद करता है. आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक में इजाफा करते हैं.