divya bharti | divya bharti unsolved mystery | divya bharti death last night inside story | divya bharti death after 32 years | divya bharti and room number 503 story | bollywood actress divya bharti sajid nadiadwala news | दिव्या भारती की आखिरी रात का वो खौफनाक सच, जो 32 साल बाद भी एक गहरा राज है! पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Share to your loved once

Last Updated:

बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार दिव्या भारती की मौत 32 साल बाद आज भी भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा रहस्य है. महज 19 साल की उम्र में 5वीं मंजिल से गिरकर हुई उनकी मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. क्या वह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पति साजिद नाडियाडवाला के साथ उस रात हुआ था विवाद? शराब का सेवन और बिना ग्रिल वाली खिड़की का क्या है राज? आखिर उस रात मुंबई की तुलसी अपार्टमेंट के कमरा नंबर 503 में क्या हुआ था? जानिए दिव्या भारती की मौत से जुड़े वो अनसुने पहलू जिन पर से 32 साल बाद भी पर्दा नहीं उठ सका है.

Divya Bharti Death, Sajid Nadiadwala Dispute, Bollywood Unsolved murder Mystery, Versova Balcony Fall night story, Superhit Divya bharti Films, divya bharti Accidental Death Investigation, Bollywood Mafia Rumors, Divya Bharti Maut, Bollywood Ki Pari divya bharti, Divya Bharti Ki Filmein, divya bharti ki Akhiri Raat Ka Sach, Divya Bharti death Mystery, दिव्या भारती, दिव्या भारती की कैसे मौत हुई

मुंबई बम धमाके के बाद बॉलीवुड ‘अनाथ’ हो गया था. दिव्या भारती ने 1992 में फिल्म ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखा और उनका गाना ‘सात समुंदर पार’ आज भी हर पार्टी की जान है. इसके बाद ‘शोला और शबनम’, ‘दीवाना’ और ‘दिल आशना है’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. उन्होंने एक ही साल में 12 से अधिक फिल्में साइन की थीं, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. लेकिन सफलता के इसी शिखर पर उनकी मौत की खबर आई. मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरकर दिव्या की जान चली गई.

Divya Bharti Death, Sajid Nadiadwala Dispute, Bollywood Unsolved murder Mystery, Versova Balcony Fall night story, Superhit Divya bharti Films, divya bharti Accidental Death Investigation, Bollywood Mafia Rumors, Divya Bharti Maut, Bollywood Ki Pari divya bharti, Divya Bharti Ki Filmein, divya bharti ki Akhiri Raat Ka Sach, Divya Bharti death Mystery, दिव्या भारती, दिव्या भारती की कैसे मौत हुई

दिव्या भारती ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप तरीके से शादी की थी और इस्लाम कुबूल कर अपना नाम ‘सना’ रख लिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत वाली रात दिव्या काफी तनाव में थीं. कहा जाता है कि उस रात साजिद और दिव्या के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. विवाद की वजह साजिद के परिवार द्वारा इस शादी को स्वीकार न करना या दिव्या का अपने करियर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन न बना पाना बताया जाता है. हालांकि, साजिद ने हमेशा इन बातों को नकारा है, लेकिन चश्मदीदों का कहना है कि उस रात माहौल सामान्य नहीं था.

Divya Bharti Death, Sajid Nadiadwala Dispute, Bollywood Unsolved murder Mystery, Versova Balcony Fall night story, Superhit Divya bharti Films, divya bharti Accidental Death Investigation, Bollywood Mafia Rumors, Divya Bharti Maut, Bollywood Ki Pari divya bharti, Divya Bharti Ki Filmein, divya bharti ki Akhiri Raat Ka Sach, Divya Bharti death Mystery, दिव्या भारती, दिव्या भारती की कैसे मौत हुई

5 अप्रैल की रात दिव्या के घर पर मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति मौजूद थे. दिव्या शराब पी रही थीं और सोफे पर बैठकर बात कर रही थीं. इसी बीच वह उठकर खिड़की की तरफ गईं. उस अपार्टमेंट की खिड़कियों पर ग्रिल नहीं लगी थी. बताया जाता है कि दिव्या खिड़की की चौखट पर बैठने की कोशिश कर रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे पार्किंग एरिया में जा गिरीं. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Divya Bharti Death, Sajid Nadiadwala Dispute, Bollywood Unsolved murder Mystery, Versova Balcony Fall night story, Superhit Divya bharti Films, divya bharti Accidental Death Investigation, Bollywood Mafia Rumors, Divya Bharti Maut, Bollywood Ki Pari divya bharti, Divya Bharti Ki Filmein, divya bharti ki Akhiri Raat Ka Sach, Divya Bharti death Mystery, दिव्या भारती, दिव्या भारती की कैसे मौत हुई

दिव्या की मौत के बाद कई थ्योरीज सामने आईं. कुछ लोगों ने इसे अंडरवर्ल्ड से जोड़कर देखा, तो कुछ ने इसे हत्या करार दिया. आरोप साजिद नाडियाडवाला पर भी लगे, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला. पुलिस जांच में यह सामने आया कि दिव्या के खून में शराब की मात्रा काफी अधिक थी, जिससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से यह एक ‘दुर्घटना’ थी. 1998 में मुंबई पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में इस केस की फाइल को हमेशा के लिए बंद कर दिया.

Divya Bharti Death, Sajid Nadiadwala Dispute, Bollywood Unsolved murder Mystery, Versova Balcony Fall night story, Superhit Divya bharti Films, divya bharti Accidental Death Investigation, Bollywood Mafia Rumors, Divya Bharti Maut, Bollywood Ki Pari divya bharti, Divya Bharti Ki Filmein, divya bharti ki Akhiri Raat Ka Sach, Divya Bharti death Mystery, दिव्या भारती, दिव्या भारती की कैसे मौत हुई

दिव्या भारती की मौत से पर्दा इसलिए नहीं उठ सका क्योंकि उस रात कमरे में मौजूद नीता लुल्ला और उनकी नौकरानी अमृता के बयानों में कई झोल थे. अमृता, जो दिव्या के बेहद करीब थी, उसकी भी कुछ समय बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दिव्या की मौत के बाद उनकी कई अधूरी फिल्मों को दूसरी अभिनेत्रियों (जैसे ‘लाडला’ में श्रीदेवी) के साथ पूरा किया गया. आज भी जब दिव्या भारती का जिक्र होता है, तो उनकी मासूमियत के साथ-साथ उस रात की खौफनाक दास्तां लोगों के जहन में ताजा हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

दिव्या भारती की आखिरी रात का वो खौफनाक सच, जो 32 साल बाद भी एक गहरा राज है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP