Vaibhav Sooryavanshi Slams 36 Ball Century: वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे में ठोकी महज 36 बॉल पर सेंचुरी
Last Updated:
नहीं रुक रही वैभव सूर्यवंशी की आंधी, विजय हजारे में 36 बॉल पर ठोकी सेंचुरीनई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. अंडर19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की है. बुधवार (24 दिसंबर) को लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास रच दिया. समस्तीपुर के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जेएससीए ओवल ग्राउंड, रांची में सिर्फ 36 गेंद में शतक जड़ दिया. सूर्यवंशी बिहार की विजय हजारे ट्रॉफी टीम के उपकप्तान हैं. अब तक 10 चौके और आठ छक्के लगा चुके हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें