सर्दियों में नहीं सूख पा रहे गीले कपड़े, तो अपनाएं ये ट्रिक, फटाफट हो जाएगा काम, नहीं पड़ेगी धूप की जरूरत – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Clothes Drying Hacks: सर्दियों में कपड़े सुखाना किसी टेंशन से कम नहीं होता. खासकर तब जब कई दिनों तक धूप ही न निकले. कपड़े टंगे रह जाते हैं. नमी बनी रहती है और बदबू भी आने लगती है. रोज पहनने वाले कपड़ों की दिक्कत अलग होती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं, जिनसे बिना धूप के भी कपड़े जल्दी और सही तरीके से सूख जाएंगे.

जगह

सर्दियों में कपड़े सुखाने के लिए जगह का सही चुनाव बहुत काम आता है. कोशिश करें कि कपड़े ऐसी जगह टांगें जहां हवा आती-जाती रहे. खिड़की, दरवाजे या बालकनी के पास कपड़े जल्दी सूखते हैं. बंद कमरे में कपड़े टांगने से नमी बनी रहती है और बदबू आने लगती है. अगर धूप नहीं है तो हवा ही सबसे बड़ी मददगार होती है.

पंखा

अगर बाहर धूप नहीं है तो घर का पंखा आपके बहुत काम आ सकता है. गीले कपड़ों को हैंगर या कुर्सी के पास टांग दें और सामने पंखा चला दें. लगातार हवा लगने से कपड़े जल्दी सूख जाते हैं. यह तरीका खासतौर पर बच्चों और रोज पहनने वाले हल्के कपड़ों के लिए बढ़िया है और मेहनत भी कम लगती है.

तौलिया

कपड़े धोने के बाद अगर उनमें ज्यादा पानी है तो पहले तौलिये का इस्तेमाल करें. गीले कपड़े को साफ और सूखे तौलिये में लपेटकर हल्के हाथ से दबाएं. तौलिया कपड़ों की एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है. इसके बाद कपड़े हैंगर पर टांग दें. इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और बदबू की समस्या भी नहीं होती.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रेस

अगर कपड़े ज्यादा गीले नहीं हैं, तो उन्हें प्रेस करके भी सुखाया जा सकता है. प्रेस करने से नमी निकल जाती है और कपड़ों में आने वाली सीलन की बदबू भी खत्म हो जाती है. ध्यान रखें कि कपड़े बिल्कुल टपकते हुए गीले न हों. ऊपर से एक पतला सूती कपड़ा रखकर प्रेस करेंगे तो कपड़े सुरक्षित रहेंगे.

हैंगर

रस्सी की जगह अगर कपड़े हैंगर पर टांगे जाएं तो वे जल्दी सूखते हैं. हैंगर पर कपड़े चारों तरफ से खुले रहते हैं. जिससे हवा ठीक से लगती है. ध्यान रखें कि हैंगर एक-दूसरे से सटे न हों. थोड़ा गैप जरूर रखें. इससे कपड़ों में नमी नहीं रुकेगी और बदबू भी नहीं आएगी.

हीटर

अगर कपड़े जल्दी सुखाने हों तो हीटर, ब्लोअर या वॉशिंग मशीन के ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है. कपड़ों को हैंगर पर टांगकर कमरे में हल्की गर्म हवा दें. बस ध्यान रखें कि कपड़े और हीटर के बीच दूरी हो सही तरीके से इस्तेमाल करने पर कपड़े जल्दी सूखते हैं और सुरक्षित भी रहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में नहीं सूख पा रहे गीले कपड़े, तो अपनाएं ये ट्रिक, फटाफट हो जाएगा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP