‘डॉन 3’ से क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह? फरहान अख्तर ने फिल्म पर लगा दिया ब्रेक, वजह बनी ‘धुरंधर’

Share to your loved once


Last Updated:

धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने की खबरों ने सबको चौंका दिया है. ब्लॉकबस्टर रन के बाद रणवीर की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और इसी बीच फरहान अख्तर ने डॉन 3 को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया है. बताया जा रहा है कि रणवीर संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे निर्देशकों के साथ नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहते हैं, जिससे डॉन 3 पर ब्रेक लग गया.

ख़बरें फटाफट

'डॉन 3' से क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह? फरहान अख्तर ने फिल्म पर लगा दिया ब्रेकफरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 पर ब्रेक लग गया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक और बड़ा ट्विस्ट! रणवीर सिंह, जो अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता से सुर्खियों में छाए हुए हैं. अब फरहान अख्तर की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की खबरों से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने की खबरें सामने आईं. बताया गया कि धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह ने जानबूझकर डॉन 3 से दूरी बनाने का फैसला किया है. अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर के कथित एग्जिट के बाद मेकर्स ने फिल्म को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर की रिलीज के तुरंत बाद रणवीर सिंह को डॉन 3 की तैयारी शुरू करनी थी. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए डॉन 3 को फिलहाल टाल दिया गया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो रणवीर सिंह और न ही फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर या प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

‘डॉन 3’ क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह?

एक सोर्स ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि रणवीर सिंह अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्मकारों के साथ काम करने के इच्छुक हैं. साथ ही, वह बैक-टू-बैक गैंगस्टर भूमिकाओं में नहीं दिखना चाहते, खासकर जब ‘धुरंधर’ ने उस स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बना ली है.

पहले बदली हीरोइन, विलेन की तलाश जारी

‘डॉन 3’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो यह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को नए जनरेशन का ‘डॉन’ बनाने की योजना थी. फिल्म में फीमेल लीड के लिए पहले कियारा आडवाणी को साइन किया गया था. लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गई. बाद में कृति सेनन को उनकी जगह फाइनल किया गया, जो अब भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. वहीं, विलेन के रोल के लिए विक्रांत मैसी और विजय देवरकोंडा से बात हुई, लेकिन दोनों ने कैरेक्टर में गहराई न होने के कारण मना कर दिया.

सस्पेंस बरकरार, ‘प्रलय’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह

फिलहाल डॉन 3 को लेकर सस्पेंस बरकरार है. जब तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक फिल्म का भविष्य अटकलों के बीच ही रहेगा. रणवीर अब जय मेहता की जॉम्बी-बेस्ड फिल्म ‘प्रलय’ (टेंटेटिव टाइटल) को फास्ट-ट्रैक कर रहे हैं, जहां वे परिवार बचाने की इमोशनल स्टोरी में नजर आएंगे.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

‘डॉन 3’ से क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह? फरहान अख्तर ने फिल्म पर लगा दिया ब्रेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP