1 साल में अक्षय कुमार ने की 4 फिल्में, सभी में एक जैसे रोल, सिर्फ 1 ही हुई हिट, बाकी सबने चाटी धूल
Last Updated:
अजय देवगन, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के कई सितारे पर्दे पर पुलिस की वर्दी पहन धाक जमा चुके हैं. इस वर्दी वाले किरदारों ने अजय देवगन के करियर को एक नया आयाम दिया. वहीं, सलमान और रणवीर को एक नई पहचान दिलाई. लेकिन इस इंडस्ट्री का एक ऐसा भी सितारा है जो पुलिस के रोल में दर्शकों के बीच कुछ खास पहचान नहीं बना पाया. ये और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं.

अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा में एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर्स में शामिल हैं. अपनी फिल्मों के परिणाम से बेफिक्र खिलाड़ी कुमार एक ही साल में लगातार कई फिल्में करते चले जाते हैं. साल 2004 भी एक ऐसा ही साल था. इस साल अक्षय कुमार की 4 फिल्में आई थीं जिन सबमें उन्होंने एक ही तरह का रोल अदा किया था.

साल 2004 में अक्षय कुमार की फिल्में-‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’, ‘खाकी’, ‘पुलिस फोर्स’, ‘आन मेन एट वर्क’ आई थीं. इन चारों फिल्मों में खिलाड़ी कुमार ने एक तरह के किरदार अदा किए थे. चारों फिल्मों में वो पुलिसवाले के रोल में नजर आए थे, लेकिन इनमें से सिर्फ एक ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख पाई थी.

साल 2004 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ आई थी. इस फिल्म में वो श्रीदेवी के साथ नजर आए थे. ये फिल्म करीबन 10 साल तक अटकी रही थी. कई अड़चनों के बाद जब आखिरकार मेरी बीवी का जवाब नहीं रिलीज हुई तो ये बुरी तरह पिट गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ शायद बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे बिना क्लाइमैक्स के रिलीज किया गया था. फिल्म को अधूरा छोड़ दिया गया. इसकी न तो कहानी में दम था और न ही पुलिस अफसर बन अक्षय कुमार दर्शकों को लुभा पाए थे. फिल्म बजट तक वसूल नहीं कर पाई थी.

अक्षय कुमार और श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ का बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था. पंकज पराशर के निर्देशन में बनी फिल्म का ऐसा बंटाधार हुआ कि मेकर्स का दिवालिया निकल गया. इसके बाद उसी साल अक्षय अन्य तीन फिल्मों में भी पुलिसवाले के किरदार में दिखे.

फिर अक्षय कुमार ‘पुलिस फोर्स’ में वर्दी पहने दिखे. इस फिल्म का भी बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था. अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अमरीश पुरी, मोहन जोशी स्टारर फिल्म फ्लॉप हो गई. दिलीप शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म ध्वस्त हो गई थी.

खिलाड़ी कुमार को एक बार फिर ‘आन मेन एट वर्क’ में वर्दी पहने देखा गया. इसमें सुनील शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, परेश रावल ने अक्षय कुमार के साथ अहम किरदार अदा किया था. ‘आन मेन एट वर्क’ मल्टीस्टारर होने के बावजूद फ्लॉप रही थी. इसके साथ अक्षय ने एक ही तरह के रोल में फ्लॉप फिल्मों की तिकड़ी लगा दी.

साल 2004 में अक्षय कुमार चौथी बार ‘खाकी’ में पुलिस के रोल में दिखे, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट था. ऐश्वर्या राय, अजय और अमिताभ बच्चन का साथ पाकर अक्षय कुमार की किस्मत पलट गई. वो इस रोल में सफलता हासिल करने में सफल रहे.

खाकी के साथ उनकी फ्लॉप फिल्मों की कड़ी टूटी और वो बॉक्स-ऑफिस पर सफलता का स्वाद चक पाए. शहर का लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखने की जद्दोजहद में अक्षय दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहे.