ravindra jadeja to play vijay hazare नए अविष्कार के साथ जडेजा जादू बिखेरने को तैयार, नेट्स पर कर ली है तैयारी

Share to your loved once


Last Updated:

ravindra jadeja to play vijay hazare सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने 6 जनवरी और 8 जनवरी को होने वाले इन दो मैचों में रवींद्र जडेजा के खेलने की खेलने की पुष्टि कर दी है. जडेजा का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना 2027 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी कोशिशों का हिस्सा है

नए अविष्कार के साथ जडेजा जादू बिखेरने को तैयार, नेट्स पर कर ली है तैयारीरविंद्र जडेजा विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच सौराष्ट्र के लिए खेलने को तैयार

नई दिल्ली.  रोहित विराट के बाद अब एक और  स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने की पुष्टि कर दी है. घरेलू 50 ओवर का यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू होगा और इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में फिर से शामिल किए गए जडेजा आगामी भारत न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने 6 जनवरी और 8 जनवरी को होने वाले इन दो मैचों में जडेजा के खेलने की खेलने की पुष्टि कर दी है. जडेजा का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना 2027 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उनकी कोशिशों का हिस्सा है. सूत्रों की माने को जडेजा एक नई गेंद को अपने तरकश में जोड़कर मैदान पर उतरेंगे तो एक तरह की कैरम बॉल होगी.

जडेजा 2025/26 में खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

सूत्रों के अनुसार, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि जडेजा विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए दो मैच खेलेंगे. 6 और 8 जनवरी को दोनों मैच कर्नाटक के अलूर में खेले जाएंगे जहां जडेजा अपनी फिरकी का जादू बिखेरते नजर आएंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर जडेजा को भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए चुना जाता है तो सौराष्ट्र की टीम में बदलाव किया जा सकता है. जडेजा अब तक 260 लिस्ट ए मैचों में खेल चुके हैं और 3911 रन बनाकर 293 विकेट ले चुके हैं. बल्ले और गेंद से उनका औसत क्रमशः 32.86 और 34.22 है. जडेजा विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 में सर्विसेज और गुजरात के खिलाफ एक्शन में होंगे.

जडेजा के फ्यूचर पर ससपेंस

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में जडेजा को टीम में जगह न मिलने के बाद अगरकर ने कहा था, “वह हमारी योजनाओं में पूरी तरह से शामिल हैं लेकिन जगह के लिए कुछ प्रतिस्पर्धा होगी. बेशक, वह चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में थे,क्योंकि वहां की परिस्थितियों को देखते हुए हमने अतिरिक्त स्पिनरों को लिया था. फिलहाल, हम सिर्फ एक स्पिनर को ही टीम में रख सकते हैं और वाशी और कुलदीप के होने से टीम में संतुलन बना रहेगा और मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में हमें इससे ज्यादा की जरूरत पड़ेगी. अब क्योंकि वर्ल्ड 2027 दक्षिण अफ्रीका में है और वहां भी परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया जैसा ही होगी जहां टीम में स्पिनर्स का रोल बड़ा नहीं होगा. ऐसे में जडेजा को हर मौके पर अपना बेस्ट देना होगा ताकि सेलेक्टर्स को वो रेस्ट बोलकर बाहर करने का कोई मौका ना दे.

homecricket

नए अविष्कार के साथ जडेजा जादू बिखेरने को तैयार, नेट्स पर कर ली है तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP