aaj ka Mesh rashifal 24 december 2025 horoscope | today aries horoscope | love career business horoscope | आज का मेष राशिफल, 24 दिसंबर 2025

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 December 2025 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष राशि के लिए आज का दिन खास है. सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे. मंगल आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे. आज का दिन सकारात्मक और उपलब्धियों से भरा हुआ हो सकता है. ईमानदारी से की गई मेहनत का फल जरूर मिलेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 December 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा हुआ रहेगा. उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी. रुका हुआ धन मिलेगा. हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें. ईमानदारी से मेहनत करने से नए अवसर भी मिलेंगे. सेहत सामान्य रहेगा. सिर और आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में ज्यादा स्क्रीन नहीं देखें. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र धनिष्ठा है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 7.10 पर होगा और सूर्यास्त 5.30 पर होगा. शुभ समय आज नहीं है. अशुभ 11.49 से 12.41 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. आज उपनयन, अन्नप्राशन व वाहन खरीद के लिए दिन अच्छा है. आज पंचक भी लग रहा है, जो 24 से 29 दिसंबर तक रहेगा.

मिलेगा रुका भुगतान 

विंध्यधाम के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि में सूर्य भाग्य भाव में रहेंगे. सूर्य उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए शुभ फलकारक है. मंगल आत्मविश्वास व कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे. आज का दिन सकारात्मक और उपलब्धियों से भरा हुआ हो सकता है. ईमानदारी से मेहनत करने से फल आपके पक्ष में रहेगा. व्यवसाय में किए गए सौदे फायदेमंद रहेंगे. नए प्रयोगों पर ध्यान देंगे. आय के नए अवसर मिलेंगे. रुका हुआ भुगतान मिलेगा. अनावश्यक खर्च से बचें और धन को बचाने पर ध्यान दें. नौकरी आज अच्छी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है.

बनेंगे बिगड़े काम

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज सेहत सामान्य रहेगी. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. सिर दर्द व आंखों में थकान हो सकती है. आज मोबाइल से दूर रहें. व्यायाम और सुबह उठकर टहलना आपके सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में आज मधुरता रहेगी. जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों की शादी की बात परिवार के लोग आगे बढ़ा सकते हैं. परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा. उनकी मदद से बिगड़े हुए काम बन सकते हैं.

शुभ अंक और रंग

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 9 रहेगा. भाग्यांक 1 रहेगा. आज शुभ रंग लाल व केसरिया रहेगा. उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. ओम मंगलाय: नम का 21 या 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को लाल फल या वस्त्र दान करें. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि वालों सावधान, मोबाइल से दूर रहो आज, बढ़ेगी शादी की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP